Dog Stuck in Wall: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कुत्ते का मुंह दीवार में फंस जाता है और वह काफी परेशान दिखाई देता है. कुत्ता बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन उसका मुंह बुरी तरह फंस गया था. ऐसे में एक शख्स कुत्ते की मदद के लिए आगे आता है. वह दीवार को तोड़ना शुरू कर देता है, ताकि कुत्ते को बाहर निकाला जा सके. आखिर में दीवार तोड़कर कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है. वीडियो देखने के बाद लोग इस शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर कुत्ता इतनी मुश्किल जगह पर फंसा कैसे.
वीडियो में क्या हुआ?
कमेंट्स में लोगों ने बताया कि कुत्ता शायद खाने-पीने की किसी चीज के पीछे दीवार के एक छेद में अपना मुंह डाल बैठा था. इसके बाद उसका मुंह वहीं फंस गया. कुत्ते ने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वह निकल नहीं पा रहा था. उसे परेशान देखकर वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी मदद करने का फैसला किया. शख्स ने बिना देर किए दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया. कुछ देर की कोशिश के बाद दीवार का हिस्सा टूट गया और कुत्ता बाहर निकल गया.
यह भी पढ़ें: सड़क पर भरा था पानी, कार रोक साफ करने लगा युवक, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
एक कुत्ता दीवार के अंदर फंस गया था, जिसे देखकर एक शख्स ने उसकी मदद करने की ठानी।
उसने काफी मेहनत करके दीवार तोड़ी और आखिरकार कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इंसानियत सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, बेजुबान जानवरों के लिए भी होनी चाहिए।
इस शख्स ने जो किया, उसके लिए एक सलाम तो… pic.twitter.com/Cv61fXlmcu
— Dr.Tabassum Parveen (@Tabassum__2) August 14, 2026
लोगों ने क्या कहा
इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग बातें कही हैं. कुछ लोगों ने कहा कि कुत्ते को हर जगह अपना सिर नहीं डालना चाहिए. इससे वह मुसीबत में फंस सकता है. एक यूजर ने कहा कि कुत्ता जानवर है, उसे इतनी समझ नहीं होती. अगर उसे पता होता कि वह फंस जाएगा, तो वह वहां अपना सिर डालता ही क्यों. कई लोगों ने उस शख्स की तारीफ की. लोगों ने कहा कि उसने जानवर की मदद करके बहुत अच्छा काम किया. वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने कहा कि हमें जानवरों से भी प्यार करना चाहिए. उनकी जान भी उतनी ही जरूरी है. कुछ लोग यह वीडियो को देखकर बहुत उदास हुए. इसके साथ ही बहुत से लोगों के यह भी सवाल थे कि आखिर कुत्ता इतनी मुश्किल जगह पर फंसा कैसे. लोगों का कहना था कि शायद वह खाने की तलाश में वहां पहुंच गया होगा.
यह भी पढ़ें: Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
