Headlines

ECI-SIR विवाद पर दिग्विजय सिंह बोले- जब से ज्ञानेश कुमार CEC बने…


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग और SIR विवाद पर कहा, “मैं यह कहना चाहता हूं कि जब से ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है, तब से चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के एक संगठन की तरह काम कर रहा है. स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) जिस तरह से किया गया है, उससे यह बात और भी साफ़ हो गई है. प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने SIR की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी, लेकिन ज्ञानेश कुमार ने उन आपत्तियों को नहीं माना. आरोप है कि SIR इस तरह से किया जा रहा है कि पहले ही ज्ञानेश कुमार को कंप्यूटर पर एक लिस्ट दी जाती है, जिसमें बताया जाता है कि वोटर लिस्ट से किनके नाम हटाने हैं और किनके नाम जोड़ने हैं. मुझे आपको यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि ऐसी लिस्ट कहां से आती है. फिर उसी आधार पर SIR किया जाता है.”

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *