Fixed Deposite Rate: अगर आप हाल ही में रिटायर हुए हैं या होने वाले हैं, तो आपके मन में अपने भविष्य को लेकर चिंता जरूर होगी. आपको रिटायरमेंट के बाद बड़ी राशि मिली होगी, जिसे लेकर भी आप सोच रहे होंगे कि इन रुपयों को कहां निवेश करें कि ये अच्छा रिटर्न दें. ऐसे में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. लेकिन निवेश से पहले ये देख लें कि आपको निवेश पर कितना प्रतिशत ब्याज मिल रहा है.
दरअसल कुछ छोटे वित्तीय बैंक फिलहाल में वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल की FD पर 8.3% तक का ब्याज दे रहे हैं. ये ब्याज दर 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है और 3 करोड़ तक की जमा राशि पर लागू है. तो आइये बताते हैं, कौन कौन से बैंक आपको ये ब्याज दर दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?
सीनियर सिटिजंस को जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल की FD पर सबसे ज्यादा 8.30 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. इसके अलावा कुछ अन्य स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 7 प्रतिशत से 8 प्रतिशत के आसपास ब्याज दे रहे हैं. 29 जुलाई 2026 के आंकड़ों की मानें तो अन्य बैंकों की ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
| बैंक का नाम | 3 साल की FD पर ब्याज |
| जन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.30 प्रतिशत |
| शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.00 प्रतिशत |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.00 प्रतिशत |
| AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.90 प्रतिशत |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.75 प्रतिशत |
| इक्विटाज स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.60 प्रतिशत |
| स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.50 प्रतिशत |
| सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 7.40 प्रतिशत |
| ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | 6.50 प्रतिशत |
ये भी पढ़ें: Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
पैसा लगाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD पर ब्याज ज्यादा मिल सकता है, लेकिन इनवेस्ट करने से पहले जोखिम को भी समझना जरूरी है. इन बैंकों में जमा राशि पर DICGC की ओर से अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं. इसलिए बहुत बड़ी रकम जमा करने से पहले निवेश को अलग-अलग बैंकों में बांटने पर विचार किया जा सकता है.
