Headlines

‘Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha…’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल


आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा सियासी संदेश दिया है, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि ‘जेन-जी’ के बाद अब ‘जेन-अल्फा’ ने मोर्चा संभाल लिया है और सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाओं के लिए अपनी आवाज उठाना शुरू कर दिया है.

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर स्वतंत्रता दिवस के सदेश में कहा, ‘‘यह 15 अगस्त और भी ज्यादा खास है… ‘जेन-जी’ के बाद अब ‘जेन-अल्फा’ ने मोर्चा संभाल लिया है. देश के कोने-कोने में बच्चे अपने स्कूल को ठीक करवाने के लिए लड़ रहे हैं. वे अपने स्कूल के लिए डेस्क, साफ पानी, शौचालय और शिक्षकों जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. ’’

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के नारे

बच्चों ने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है- केजरीवाल

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बच्चों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है. यही तो सच्ची आजादी है… आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.’’ केजरीवाल ने कहा कि देशभर में बच्चे बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, देहरादून और बाड़मेर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां छात्र बेहतर सड़कों और पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की मांग कर रहे हैं.

कौन है Gen-Z और कौन है अल्फा

बता दें कि जिस पीढ़ी का जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है, उन्हें ‘जेन-जी’ और जिस पीढ़ी का जन्म 2012 से 2024 के बीच हुआ उसे ‘जेन-अल्फा’ कहा जाता है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ‘जेन-जी’ के बाद अब ‘जेन-अल्फा’ अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी शुरू कर दी. पूर्व सीएम ने कहा कि आज चारों तरफ से खबरें आ रही हैं कि छोटे-छोटे बच्चे अपने स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. आजादी के 80 साल बाद आज हमारी सरकारी स्कूलों का इतना बुरा हाल है.

अरविंद केजरीवाल की मांग, ‘इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *