Headlines

Hardoi News: रुपये मांगने पर भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस पर लापरवाही के आरोप


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. यहां उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह पूरा मामला मझिला थाना क्षेत्र के कोरीगवां गांव का है. जानकारी के मुताबिक, दीपू नाम का युवक करीब 20 साल तक दिल्ली में रहने के बाद जून 2025 में गांव लौटा था और अपना घर बनवा रहा था. इसी दौरान उसके चचेरे भाई ब्रजेश ने उससे 50 हजार रुपये उधार लिए थे. काफी समय बीतने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले, तो परिवार ने कई बार पैसे मांगे, लेकिन आरोपी टालता रहा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- ‘हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं’

शनिवार को दीपू की पत्नी शिवानी (25) जब शाम के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली, तभी आरोपी ब्रजेश और उसके बेटे उमेश ने उसका पीछा किया और उस पर गोली चला दी. गोली शिवानी के दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

पहले भी हो चुकी थी मारपीट

पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह विवाद नया नहीं था. करीब 9 अप्रैल को भी रुपये मांगने को लेकर ब्रजेश और उसके बेटे ने दीपू, उसकी पत्नी शिवानी और उनके 4 साल के बेटे दिव्यांशु के साथ मारपीट की थी. उस समय दीपू ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

परिवार का कहना है कि अगर उस समय पुलिस सख्ती दिखाती तो शायद यह घटना टल सकती थी. इसी वजह से अब पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं.

अस्पताल में भर्ती, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत डायल 112 के जरिए सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

‘जनता के गुस्से का मीटर…’, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया बिजली की ठगी का आरोप

मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़िता से बातचीत की. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *