Healthcare Jobs: झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस भी 31 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत अलग-अलग कैटेगरी में कुल 1038 बैकलॉग वैकेंसी भरी जाएगी. आपको बता दें कि यह भर्ती पहले एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती के लिए इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
इस लिंक से करें आवेदन
झारखंड कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 31 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है. कैंडीडेट्स ऑफिशियल झारखंड सीएचओ रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in या jrhms.jharkhand.gov.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये का निश्चित मानदेय मिलेगा. वहीं उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 15,000 रुपये तक इंसेंटिव भी मिल सकता है. शुरूआती नियुक्ति एक साल के लिए संविदा पर होगी.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी का बंटवारा
कैटेगरी पदों की संख्या
जनरल 253
ईडब्ल्यूएस 104
एसटी 280
एससी 288
बीसी- 1 55
बीसी- 2 58
कुल 1038
जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से इंटीग्रेटेड सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिटी हेल्थ के साथ बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए, जो इंटीग्रेटेड करिकुलम ऑफर करता हो. इसके अलावा डिग्री एकेडमी ईयर 2016 से 20 के बीच होनी पूरी होनी चाहिए. वहीं इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी में उम्र का क्राइटेरिया अलग-अलग है. इसमें उम्र की गिनती 22 नवंबर 2026 के हिसाब से की जाएगी. भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 45 वर्ष), ओबीसी बीसी 1 और बीसी 2 के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 47 वर्ष), महिला अनारक्षित कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 48 वर्ष) और एससी-एसटी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 50 वर्ष) तय की गई है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- योग्य उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- इसके बाद फोटो सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब आवेदन को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
- लास्ट में आवेदन फाॅर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
