India Post Recruitment 2026: डाक विभाग मेल मोटर्स सर्विस चेन्नई ने तमिलनाडु सर्कल में ड्राइवर पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के जरिए 24 स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) पदों को भरा जाना है. वहीं जिन कैंडिडेट्स ने 10वीं पास की है और उनके पास वैलिड लाइट मोटर व्हीकल और हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस है, वे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही एक्सेप्ट किए जाएंगे. वहीं आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है.
कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन?
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. उनके पास वैलिड एलएमवी और एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. हल्के और भारी मोटर व्हीकल चलाने का कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. इसके अलावा ड्राइवर को गाड़ी की छोटी-मोटी खराबी को पहचान और सही करने की नॉलेज होनी चाहिए. वहीं होमगार्ड या सिविल वालंटियर के पद पर 3 साल की सेवा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
कैटिगरी वाइज वेकेंसी डीटेल्स
कैटेगरी पदों की संख्या
अनारक्षित (यूआर) 13
अनुसूचित जाति (एससी) 3
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 0
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 7
ईडब्ल्यूएस 1
कुल 24
इस भर्ती में एक्स सर्विसमैन के लिए दो वैकेंसी रखी गई है. यह हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन है, जो कुल 24 पोस्ट में शामिल है और इन्हें अलग से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.
भर्ती के लिए जरूरी आयु सीमा और आवेदन
भर्ती के लिए 30 नवंबर तक जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल निर्धारित की गई है. वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों की ऊपरी आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि ओबीसी वर्ग को ऊपरी आयु में 3 साल की छूट दी जाएगी. वहीं पूर्व सैनिकों को भी शर्तों के तहत सेवा आधारित छूट दी जाएगी. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के नियमों के तहत छूट दी जाएगी. वहीं इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये रखी गई है. इसके अलावा इस भर्ती में महिला, एससी और एसटी कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस से छूट दी गई है. जिन कैंडिडेट्स को फीस में छूट नहीं मिली हैं, उन्हें तय चालान फॉर्म का इस्तेमाल करके कंप्यूटराइज्ड पोस्ट ऑफिस में ई-पेमेंट से फीस जमा करनी होगी. पेमेंट E-Biller Name: Senior Manager, MMS Chennai, CPMG Tamilnadu Circle , with E-Biller ID 1000099022 के तहत किया जाना चाहिए. वहीं ओरिजिनल पोस्ट पेमेंट रसीद एप्लीकेशन फॉर्म पर चिपकानी होगी. किसी और तरीके से पेमेंट एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती का रिजल्ट जारी, 27 नवंबर को होगा टाइपिंग टेस्ट
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय पे कमीशन पे मैट्रिक्स के लेवल 2 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसमें उम्मीदवारों की सैलरी 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को लागू नियमों के तहत भत्ते भी दिए जाएंगे.
कैसे करें आवेदन?
- भारतीय डाक की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद मेल मोटर सर्विस चेन्नई की ओर से जारी स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती नोटिफिकेशन देखें.
- रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें.
- अब एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स हिंदी, इंग्लिश या तमिल में भरें.
- इसके बाद अपने लाइसेंस से जुड़ी जरूरी मांगी गई डिटेल भरें.
- अब एक नया पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और उसे सेल्फ अटेस्ट करें.
- अगर लागू हो तो बताए गए पोस्ट ऑफिस ई-पेमेंट प्रोसेस से 100 रुपये एप्लीकेशन फीस पे करें.
- इसके बाद भरें हुए एप्लीकेशन काे रिव्यू करें और उस पर साइन करें.
- लास्ट में एप्लीकेशन को स्पीड पोस्ट से सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई-600006 पर भेजें.
ये भी पढ़ें-UPTET Controversy 2026: UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
