Headlines

Indore News: इंदौर में मंदिर से लौट रही युवती से गैंगरेप, जान बचाने के लिए भागा साथी युवक, जांच जारी


मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बड़गोंदा थाना इलाके में मंदिर दर्शन कर लौट रही एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने पहले युवती के साथी युवक को बुरी तरह पीटा और मौके से भगा दिया, फिर युवती को जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक घटना बड़गोंदा थाना क्षेत्र के लगनशाह भैरव बाबा मंदिर के पास की है. युवक और युवती मंदिर में दर्शन करने के बाद जय जवान जय किसान तालाब के पास टहलते हुए जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और दोनों को रोक लिया.

आरोपियों ने पहले युवक को निशाना बनाया. लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जान बचाने के लिए युवक वहां से भाग निकला. इसके बाद बदमाशों ने युवती को जबरन अपने कब्जे में ले लिया.

MP News: आशीर्वाद लेने गए BJP विधायक को बाबा ने दिया धक्का, मुक्के भी मारे, वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि बदमाश युवती को जबरन पकड़कर पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. वारदात के दौरान युवती ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसे धमकाते रहे.

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं लोगों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

महिला आरक्षण बिल पर MP की राजनीतिक तस्वीर ने उठाए सवाल, क्या राजनीति में चलता रहेगा परिवारवाद?

पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. बड़गोंदा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा. वहीं, इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal WPBookit – Group Booking (Addon) WPBookit – Rating and Review (Addon) WPBookit – Razorpay Payment Gateway (Addon) WPBookit – Stripe Payment (Addon) WPBookit – Twilio SMS/WhatsApp Notification (Addon) WPBookit – WhatsApp Notification (Addon) WPC Events – pauloreg | CodeCanyon WPC Variations Table for WooCommerce Premium Wpcast – Audio Podcast WordPress Theme WpCasterPro – Podcast WordPress Theme