Headlines

IPL के 19 सीजन मिलाकर किस खिलाड़ी ने की सबसे ज्यादा कमाई? जानें कौनसी टीम सबसे महंगी


इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 2008 में हुआ था और पिछले 19 साल में IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन चुकी है. एक तरफ राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पर 15-16 हजार करोड़ रुपये की बोली लगती देखी गई है, इस दौरान खिलाड़ियों ने भी खूब सारा पैसा कमाया है. यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जिन्होंने इस लीग से 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है.

कोहली सबसे आगे, रोहित-धोनी पीछे छूटे

विराट कोहली, आईपीएल के सभी 19 सीजन में खेले हैं और अब तक 19 सालों में उन्होंने कुल मिलाकर 230 करोड़ रुपये की कमाई की है. रोहित शर्मा भी 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं और कमाई के मामले में वह विराट कोहली से ज्यादा पीछे नहीं हैं. रोहित ने अब तक 227.2 करोड़ रुपये कमाए हैं.

एमएस धोनी ने पिछले 2 सीजन CSK से 4 करोड़ रुपये की सैलरी ली है, क्योंकि उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था. फिर भी उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बता दें कि ये आंकड़े सभी 19 सीजन की कमाई जोड़कर निकाले गए हैं.

KKR सबसे महंगी टीम

फेनाटिक स्पोर्ट्स और हुरून द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा बताई गई. केकेआर की ब्रांड वैल्यू 19,200 करोड़ रुपये बताई गई है, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स उससे पीछे हैं. CSK और MI की अनुमानित ब्रांड वैल्यू 18,400 करोड़ रुपये है.

रिपोर्ट्स अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा ब्रांड वैल्यू 80 हजार करोड़ से भी कम है. मगर सभी टीमों की ब्रांड वैल्यू मिलाकर 1.63 लाख करोड़ रुपये बताई गई है. कुछ हफ्तों पहले ही राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी को नया मालिक मिला है. RR को मित्तल परिवार और अडार पूनावाला ने मिलकर 15,660 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की बिक्री 16,700 करोड़ रुपये में हुई.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद शमी को कोर्ट ने कर दिया बरी, अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे आरोप, जानें पूरा मामला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *