Headlines

IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा


जब भी इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन आता है, इंग्लैंड के खिलाड़ी सीजन से नाम वापस लेने के कारण चर्चा में आ जाते हैं. हैरी ब्रूक एक नहीं बल्कि 2 बार ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद खेलने से मना कर चुके हैं. BCCI के नए नियमों के मुताबिक हैरी ब्रूक 2027 तक IPL में नहीं खेल पाएंगे. मगर ब्रूक दुनिया की सबसे बड़ी लीग में खेलने के इच्छुक क्यों नहीं हैं, उन्होंने खुद सबसे बड़ी वजह का खुलासा किया है.

हैरी ब्रूक अभी इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं. उनका कहना है कि 2 फॉर्मेट में इंग्लैंड टीम की कप्तानी और तीनों फॉर्मेट में अपने देश के लिए खेलना उनकी पहली प्राथमिकता है. हैरी ब्रूक IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे.

IPL में क्यों नहीं खेलते?

IPL में ना खेलने पर हैरी ब्रूक ने कहा, “मेरे हिसाब से आईपीएल में खेलना शानदार अनुभव है. मैंने जितना भी समय आईपीएल में बिताया, वह अच्छा अनुभव था. दुर्भाग्यवश मैं अपने करियर के उस पड़ाव पर नहीं हूं जहां आईपीएल में खेलने के बारे में सोच सकूं. व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो तीनों फॉर्मेट में खेलना, 2 टीमों की कप्तानी करना, फिलहाल मैं उसी में व्यस्त हूं.”

हैरी ब्रूक ने कहा कि जिस समय IPL खेला जा रहा होता है, वो 3 महीने ब्रेक लेने का सबसे सही समय होता है, साथ ही वो अपनी फिटनेस पर भी काम कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें: इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर

IPL से 2 साल के लिए बैन

हैरी ब्रूक ने आईपीएल में सिर्फ एक सीजन खेला है. IPL 2023 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 11 मैचों में 190 रन बनाए थे. यह भी बताते चलें कि ब्रूक फिलहाल आईपीएल से 2 साल का बैन झेल रहे हैं. 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही उन्होंने नाम वापस ले लिया था. यह BCCI के नए नियमों का उल्लंघन था, जिसके चलते ब्रूक 2026 और 2027 सीजन से बैन हो गए थे.

यह भी पढ़ें:

खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *