भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना रखी है. चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हार गई थी. लेकिन मेहमान टीम के लिए सबसे पॉजिटिव उनके कप्तान की फॉर्म रही है, जो इस दौरे पर कुल 3 शतक लगा चुके हैं. उनकी फॉर्म को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि वह IPL 2027 में खेल सकते हैं.
शाइ होप किस आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं? इस पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘जो बंदा भारत में इतना अच्छा खेलता हो। जिसको स्पिन और पेस, दोनों से कोई फर्क नहीं पड़ता हो. ऐसा लगता है कि ये पिचें इन्हीं के लिए बनी हों, तो क्यों नहीं उन्हें एक और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है.’ बता दें कि होप आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं.
कौन सी IPL टीम से खेल सकते हैं शाइ होप
आकाश चोपड़ा ने कहा, “होप शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने भी उनकी बल्लेबाजी देखी होगी वो जानते होंगे कि कितने कमाल नजर आए हैं. वह पुल, कवर बहुत अच्छा खेलते हैं. खड़े-खड़े भी क्या शॉट खेलते हैं.’ उनके आईपीएल में खेलने की संभावना पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में मिडिल आर्डर में खेलने का मौका मिलता था, जो उनकी आइडल पोजीशन नहीं है. टी20 की बात करें तो मैं उन्हें ओपनर के तौर पर देख रहा हूं. अब कौन सी फ्रेंचाइजी है, जिसे ओपनर और कीपर चाहिए.’
उन्होंने कहा, “अगर निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स से चले जाते हैं, ऋषभ पंत पहले ही जा चुके हैं. तो ऐसे में वह LSG में आ सकते हैं. बल्लेबाज, ओपनर, विकेटकीपर हैं। वह टॉप पर बल्लेबाजी करें, ओपनर या नंबर-3 पर खेलें तो अच्छे साबित हो सकते हैं.”
दूसरे विकल्प के रूप में आकाश चोपड़ा ने गुजरात का नाम लिया. उन्होंने कहा, “अगर गुजरात टाइटंस चाहे कि हम टॉम बैंटम को छोड़ दें, शाइ होप को ले आते हैं. होप को लाने से ये फायदा होगा कि जोस बटलर नंबर-3 पर खेलते हैं तो वह उनके विकल्प हो जाएंगे.”
यह भी पढ़ें- W,W,W…,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
