Headlines

IPL 2026 में इन 5 स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा फीका, अगली नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का आधा पड़ाव पार हो चुका है. आज 37वां (CSK vs GT)  और 38वां (LSG vs KKR) मैच है. शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जिसमें पंजाब किंग्स ने 265 रनों का रन चेज किया और सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रनों का. वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल के बल्ले से शतक आया. अभी तक कई खिलाड़ियों ने प्रभावित किया है, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और अगर अगले सीजन से पहले उनकी टीम उन्हें रिलीज करती है तो शायद ऑक्शन में उन्हें कोई फ्रेंचाइजी न खरीदे.

अजिंक्य रहाणे

37 साल के अजिंक्य रहाणे के हाथों में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान है, लेकिन उनका और टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. KKR ने 7 में से सिर्फ 1 मैच जीता है. रहाणे का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशानजक रहा है, पिछले दो मैचों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए हैं. पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक (67) लगाने के बाद वह 4 बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं. अगर KKR उन्हें रिलीज करती है तो शायद उन्हें 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन में कोई टीम न खरीदे. सिर्फ प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी उम्र को देखते हुए भी ऐसा कहा जा सकता है.

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन अभी 30 साल के ही हैं, लेकिन IPL 2026 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि शायद ही ऑक्शन में दूसरी टीम उनपर रूचि दिखाए. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे पूरन ने 7 में से 4 मैचों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ, उनका सर्वाधिक स्कोर 22 रन का है. 7 मैचों में उन्होंने कुल 73 ही रन बनाए हैं. इसकी संभावना है कि LSG उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर दे, अगर ऐसा हुआ तो उन्हें ऑक्शन में दूसरी टीम मिलना बहुत मुश्किल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिले 3 नए ओपनर, IPL 2026 से ठोका दावा; अब BCCI नहीं कर पाएगी नजरअंदाज

जयदेव उनादकट

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के लिए भी IPL 2026 अच्छा नहीं रहा है. वह अभी प्लेइंग 11 से भी बाहर चल रहे हैं, उन्होंने अपना आखिरी मैच 11 अप्रैल को खेला था. LSG और PBKS के खिलाफ हुए मैचों में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए और जबकि क्रमश 50 और 40 रन खर्चे. उन्होंने जारी संस्करण में अभी तक 4 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए हैं, उन्होंने KKR के खिलाफ 3 विकेट लिए थे. SRH प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन जैसे युवा खिलाड़ियों को बैक करेगी, ऐसे में माना जा सकता है कि फ्रेंचाइजी उनादकट को रिलीज कर दे, ऐसे में उनके लिए मुश्किल हो सकती है.

हर्षल पटेल

सनराइजर्स हैदराबाद के ही हर्षल पटेल के लिए भी IPL 2026 अच्छा नहीं रहा है, उन्हें 3 मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले पाए. वह भी प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- फिट होकर भी CSK के लिए क्यों नहीं खेल रहे हैं एमएस धोनी? खुद किया है मना; जानें अब क्या है वजह

संदीप शर्मा

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे संदीप शर्मा के लिए IPL 2026 बहुत अच्छा नहीं रहा है, यही कारण है कि अब टीम उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं कर रही. उन्होंने शुरूआती 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो उन्होंने 52 रन लुटाए. अगर उन्हें अब प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिलता और वह अपना प्रदर्शन बेहतर नहीं कर पाते, तो शायद राजस्थान उन्हें इस सीजन के बाद रिलीज कर देगी. ऐसे में ऑक्शन में उनका बिकना मुश्किल रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *