पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग पर बीजेपी सांसद रवि किशन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा, मां काली जाग चुकी हैं और पूरे बंगाल की हवा में वह दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि वो गुस्सा, आक्रोश, नफरत, चिड़, बम विस्फोट, रिश्वतखोरी, दंगे, गुंडागर्दी और बर्बरता बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या, यूपी-बिहार के मजदूरों की हत्या और जो-जो यहां पर दबंगई गुंडई और जो जुर्म हुए हैं. इसके खिलाफ वोटिंग हो रही है.
उन्होंने आगे कहा कि कई सालों से इस बंगाल को डराकर रखा गया. बंगाल को भारत के हिस्सा से काटकर रख दिया था. यहां के बंगालियों को लगता ही नहीं था कि बंगाल भारत का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यहां एक अलग बांग्लादेश बन रहा था. यह वोटिंग उसके खिलाफ है. बंगाल में ऐतिहासिक वोटिंग हो रही है. हर बंगाली अपने अस्तित्व को बचाने, अपने बंगाल को बचाने के लिए वोट कर रहा है.
उन्होंने कहा कि हर हिंदू और बंगाली को पता है कि अगर हमने अभी वोट नहीं किया और बीजेपी को नहीं लाए और मां दुर्गा की शक्ति का जागृत करिए तो यहां का हिंदू सदैव परेशान किया जाएगा. चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि आज की ऐतिहासिक वोटिंग ने यह दिखा दिया है कि इस समय बंगाल में मोदी लहर और बीजेपी लहर चल रही है.
बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं रवि किशन
रवि किशन बंगाल दौरे पर थे उस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं अपने छोटे भाई राकेश सिंह के लिए आया हूं. मैंने यहां एक जबरदस्त जोश देखा है. यह एक-दूसरे समुदाय का इलाका है. इस इलाके के मेयर यहां से उम्मीदवार हैं. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 4 मई को नतीजे आएंगे, उसके बाद जिसने भी उन्हें मारा है, हम सब मिलकर उन्हें धुन देंगे.
4 मई को भाजपा की सरकार आ रही है. जिन लोगों ने हमारे उम्मीदवार को मारा है, हम उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पक्ष में वोटिंग हुई है. पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान को लेकर भाजपा नेता निसिथ प्रामाणिक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पूरे दिन कई बूथों पर जाने के बाद, जब मेरे अपने भाई को वोट देने की बारी आई तो भला ऐसा अच्छा मौका कौन छोड़ना चाहेगा.
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग कब?
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के बाद पश्चिम बंगाल के उन जिलों में बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिना बाड़ वाले हिस्सों पर विशेष जांच की जा रही है, जहां 29 अप्रैल को राज्य के दो-चरणों वाले विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में मतदान होगा.
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि चुनावों से पहले बिना बाड़ वाली सीमाओं के पास विशेष जांच की जा रही है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) हाई अलर्ट पर है. इन इलाकों में नाका चेकिंग भी बहुत सघन है. स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी सावधानियां बरती गई हैं.
सपा चीफ का पुतला फूंकने के दौरान झुलसीं बीजेपी नेता, अखिलेश यादव बोले- इलाज की व्यवस्था की जाए
