Headlines

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन


श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच बन गए हैं. इससे पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर चुकी है. आईपीएल 2027 से पूर्व DC फ्रेंचाइजी ने पुराने कोचिंग स्टाफ को हटा दिया था, जिसके बाद अब तक तीन दिग्गज खिलाड़ी कोचिंग स्टाफ में शामिल किए जा चुके हैं.

चामिंडा वास बतौर खिलाड़ी 3 सीजन IPL में खेले थे. 2008-2010 तक उन्होंने डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया और 13 मैच खेलकर 18 विकेट लिए थे. कोचिंग के अनुभव की बात करें तो वास पहले कई बार श्रीलंका की मेंस नेशनल क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ बतौर सलाहकार भी काम किया है.

चामिंडा कोचिंग के क्षेत्र में नए नहीं हैं. नेशनल क्रिकेट टीमों के अलावा उन्होंने कई फ्रेंचाइजी टीमों के साथ मिलकर काम किया है. इसलिए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को इस बार श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है.

 

अमित मिश्रा भी आ सकते हैं

IPL 2027 के कोचिंग स्टाफ में बहुत जल्द दिग्गज स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा की भी एंट्री हो सकती है. रिपोर्ट्स अनुसार अमित मिश्रा अगले सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच होंगे. अगस्त महीने में दिल्ली टीम ने बेंगलुरू में ट्रायल करवाए थे, उन ट्रायल्स में सौरव गांगुली और युवराज सिंह के साथ-साथ अमित मिश्रा भी मौजूद रहे थे. उसके एक महीने बाद, सितंबर की बात करें तो एक और ट्रायल कैम्प लगाया गया था. उन ट्रायल्स में अमित मिश्रा, चामिंडा वायस और युवराज सिंह मौजूद रहे थे.

चामिंडा वास की 16 साल बाद वापसी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चामिंडा वास इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, उन्होंने 761 विकेट चटकाए थे. वहीं उनकी IPL में 16 साल बाद वापसी हुई है. चामिंडा 2009 में डेक्कन चार्जर्स की चैंपियन टीम का भी हिस्सा रहे थे. अपने आईपीएल करियर में वह सिर्फ डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले और 13 मैचों में 18 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *