पंजाब किंग्स ने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. टीम ने विदेशी स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का साथ छोड़ दिया है. पंजाब ने रिटेन लिस्ट जारी करने से पहले सबसे बड़ा बदलाव हार्दिक पांड्या के रूप में किया था. हार्दिक ट्रेड के जरिए मुंबई से पंजाब में आए हैं. दूसरी तरफ, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह उनके बदले में ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं. पंजाब ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है.
रिलीज के बाद पंजाब के पास 18.6 करोड़ रुपये का पर्स हो गया है, जिसको टीम 16 दिसंबर को ऑक्शन में खिलाड़ियों की खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकती है. अब पंजाब के पास कुल 6 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली हो गया है, जिसमें 2 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के हैं.
टीम ने लगभग अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है. युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे और मुशीर खान जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है. इन खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए रिटेन किया गया है.
Together, we go again! ❤️🦁 https://t.co/6Btl0ykuMH
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 17, 2026
IPL 2027 के लिए पंजाब किंग्स ने रिटेन किए खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, बेन ड्वारशुइस, कूपर कोनोली, हार्दिक पांड्या (मुंबई से ट्रेड होकर आए), हरनूर पन्नू, हरप्रीत बरार, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.
IPL 2027 के पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज किए खिलाड़ी
नेहाल वडेरा, मिच ओवन, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश और विशाल निशाद.
पिछले सीजन पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते हुए पंजाब किंग्स पिछले सीजन यानी IPL 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वीलाफाई नहीं कर सकी थी. टीम ने 5वें पायदान पर रहते हुए सीजन का समापन किया था. पंजाब ने 14 लीग मैचों में से 7 में जीत दर्ज की थी. टीम ने 6 मुकाबले गंवाए थे. एक मैच बेनतीजा रहा था. टीम ने 6 जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी, लेकिन अंत बहुत खराब रहा था.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 Retention: SRH की रिटेंशन लिस्ट जारी, ट्रेविस हेड समेत ये खिलाड़ी रिलीज
