IPL Viral Video: अब आईपीएल सिर्फ मैदान पर खेले जाने वाला क्रिकेट मैच नहीं रहा, बल्कि स्टैंड्स में बैठे फैंस भी अपनी अलग-अलग एंटरटेनमेंट लीग चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान फैंस के बीच जबरदस्त रोस्टिंग देखने को मिल रही है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला खत्म हुआ तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया और कई अलग-अलग तरह से टीम को रोस्ट किया. सोशल मीडिया पर भी अब इस रोस्टिंग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
मुंबई की हार पर सीएसके फैन का रोस्ट शो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TATUPREM5555 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान सीएसके के फैंस मुंबई टीम को उसके सपोर्टर को मजाक के अंदाज में चिढ़ाते नजर आ रहे हैं. स्टेडियम में एक दर्शक क्रिकेटर की एक्टिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम को रोस्ट कर रहा है, जिसके बाद पूरा माहौल ऐसा बन जाता है जैसे स्टेडियम में एक और मैच शुरू हो गया है. इस बार यह मैच बैट और बॉल का नहीं बल्कि रोस्टिंग का खेल चल रहा है. फैंस के एक्सप्रेशन और रिएक्शन भी वीडियो को और दिलचस्प बना रहे हैं. एक तरफ जहां सीएसके के फैंस इस रोस्टिंग को एन्जॉय कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और एमआई के फैंस चुपचाप यह सब देख रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Viral Video: मालगाड़ी पर चढ़ ड्रामा कर रहा था शख्स, ओवरहेड केबल ने बना दिया आग का गोला; देखें वीडियो
मुंबई और चेन्नई के मैच में चेन्नई के फैंस ने मुंबई वालों के खूब मजे लिए pic.twitter.com/vMLcI19G4f
— Prem singh meena (@TATUPREM5555) April 24, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
यह वीडियो वायरल होते हैं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट किया. किसी ने इसे मजेदार बताया तो किसी ने ओवर भी कहा. इस वीडियो को देखकर एक यूजर लिखता है मुंबई इंडियंस की गजब बेज्जती है यार. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है भाई ने तो एमआई की पूरी बजा दी. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है ऐसे कौन मजे लेता है. एक और यूजर कमेंट करता है स्टेडियम में भी अलग ही मैच चल रहा है. कुछ और यूजर कमेंट कर कहता है फैंस भी क्या-क्या करते हैं मजा आ जाता है. एक यूजर कमेंट करके कहता है ट्रोलिंग ठीक है, लेकिन किसी खिलाड़ी का मनोबल नहीं गिरना चाहिए. वहीं कुछ मुंबई इंडियंस के फैंस कमेंट करते हुए कहते हैं मुंबई वालों का टाइम भी आएगा. इसके अलावा कुछ और यूजर कमेंट करते हैं इस तरह की मस्ती खेल का मजा और बढ़ा देती है.
ये भी पढ़ें-Viral Video: सड़क पर दुल्हन की विदाई शूट कर रहा था फोटोग्राफर, आई कार और…; वीडियो अपने रिस्क पर देखें
