Headlines

Viral Video: खुद तलाकशुदा, दुल्हन चाहिए वर्जिन…37 साल के तलाकशुदा IITian की कुंवारी दुल्हन की डिमांड, सोशल मीडिया पर मचा बवाल


Trending News: आजकल रिश्तों और शादी को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है. खासकर शहरी भारत में, जहां एक तरफ लोग समानता, समझ और आपसी सम्मान को महत्व देने लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अब भी पुरानी धारणाओं में अटके हुए हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी.

एक मशहूर मैचमेकर और डेटिंग कोच ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक 37 साल के तलाकशुदा व्यक्ति की ऐसी मांगों का खुलासा किया, जिसने लोगों को हैरान भी किया और गुस्सा भी दिलाया. यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की पसंद का नहीं, बल्कि समाज में मौजूद डबल स्टैंडर्ड और खराब सोच को भी सामने लाता है.

क्या थी इस शख्स की डिमांड?

मैचमेकर के अनुसार, यह व्यक्ति एक बेहद सफल प्रोफेशनल है और एक बड़ी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर काम करता है, लेकिन जब बात शादी की आई तो उसकी शर्तें काफी सख्त और चौंकाने वाली थीं. उसकी मांग थी कि लड़की की उम्र 30 साल से कम हो, वह ब्राह्मण समुदाय से हो, कभी शादीशुदा न रही हो, उसका कोई पिछला रिलेशनशिप न रहा हो और वह वर्जिन हो. 

जब सवाल उठे, तो आया अजीब जवाब

मैचमेकर ने जब उसकी सोच पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या वही नियम उस पर भी लागू होते हैं, तो उसका जवाब और भी चौंकाने वाला था. उसने कहा कि यह तुलना सही नहीं है. जब और गहराई से पूछा गया तो उसने साफ कहा क्योंकि मैं पुरुष हूं. इस एक जवाब ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया, क्योंकि यह सीधे तौर पर समाज में मौजूद जेंडर बायस को दिखाता है. 

यह भी पढ़ें –वाराणसी के गाइड ‘Mr Deep’ ने जीता दिल! जापानी में बात कर टूरिस्ट्स को किया इम्प्रेस, वीडियो वायरल

रिसर्च का हवाला देकर दी सफाई

अपनी मांगों को सही ठहराने के लिए उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि कुछ रिसर्च के अनुसार, जिन महिलाओं के कई रिश्ते रहे हैं, वे शादी में वफादार नहीं रहतीं. हालांकि, उसने इस रिसर्च का कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया. मैचमेकर ने इस तर्क को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो एक तलाकशुदा व्यक्ति पर भी यही बात लागू होनी चाहिए, लेकिन उसने इस बात को मानने से इनकार कर दिया. 

जब यह साफ हो गया कि यह व्यक्ति अपनी सोच बदलने को तैयार नहीं है तो मैचमेकर ने उसे क्लाइंट के तौर पर लेने से मना कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि यह मामला सिर्फ पसंद का नहीं है, बल्कि यह सोच पूरी तरह से असमान और नियंत्रित करने वाली है. उनका कहना था कि ऐसा व्यक्ति किसी के साथ बराबरी का रिश्ता नहीं बना सकता, बल्कि वह अपने पार्टनर के अतीत को नियंत्रित करना चाहता है. 

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही यह मामला सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की लाइन लग गई. कई लोगों ने उसकी सोच को अवास्तविक और गलत बताया. कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि शायद यही वजह है कि उसका तलाक हुआ. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि तलाकशुदा लोगों को अपने जैसे ही पार्टनर की तलाश करनी चाहिए. हालांकि, सभी प्रतिक्रियाएं नकारात्मक नहीं थीं. कुछ लोगों ने यह कहते हुए उसका समर्थन किया कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद रखने का अधिकार है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: मालगाड़ी पर चढ़ ड्रामा कर रहा था शख्स, ओवरहेड केबल ने बना दिया आग का गोला; देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *