Headlines

JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने बिहार की पार्टियों की उत्तर प्रदेश में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही अरविंद राजभर ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब बिहार में उनकी पार्टी को एनडीए का हिस्सा नहीं बनाया गया तो उत्तर प्रदेश में भी बिहार की पार्टियों को प्रवेश नहीं करने देंगे.

सुभासपा नेता ने कहा कि अगर कोई पार्टी ऐसा करती है तो सुभासपा आने वाले समय में कुछ और रणनीति बनाने पर विचार करेगी. बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पूर्वांचल की कुछ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही हैं.

इसके साथ ही पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी अरविंद राजभर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य सुभासपा के साथ आना चाहते हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं. उनसे बातचीत की जाएगी और एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से बात करके उन्हें गठबंधन में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा. 

वहीं अरविंद राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य अच्छे नेता और अनुभवी व्यक्ति हैं. उन्हें अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर फिर से एनडीए के साथ जुड़ना चाहिए. यहां उन्हें इज्जत, सम्मान, हिस्सेदारी और भागीदारी मिलेगी. अरविंद राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राजनीति में फुटबॉल बन चुके हैं.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने के सवाल पर अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा आगामी चुनाव में दो मुस्लिम चेहरों को मैदान में उतारेगी. इनमें पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम और प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले समय में इन दोनों नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का काम करेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *