Headlines

Kitchen Chimney Cleaning Tips: किचन की चिमनी पर तेल के जिद्दी दाग? बिना मेहनत ऐसे करें साफ

बेकिंग सोडा तेल के दाग हटाने में बहुत असरदार माना जाता है. एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चिमनी के दाग वाले हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गीले कपड़े से रगड़कर पोंछ लें. दाग आसानी से निकल जाएंगे.

बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप भी तेल के दाग हटाने में मदद करता है. एक बाल्टी गर्म पानी में डिश सोप की कुछ बूंदें डालें. इस घोल में कपड़ा भिगोकर चिमनी को अच्छी तरह पोंछें. गर्म पानी तेल की परत को ढीला कर देता है, जिससे दाग जल्दी निकल जाते हैं.

सफेद सिरका और नींबू का रस दोनों ही नेचुरल क्लीनर की तरह काम करते हैं. एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिला लें, उसमें थोड़ा नींबू का रस भी डाल दें. इस मिश्रण को चिमनी पर स्प्रे करें और 10 मिनट बाद स्पंज से साफ कर दें. इससे चिकनाई भी हटती है और अच्छी खुशबू भी आती है.

यह सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन थोड़ा गर्म खाने का तेल भी चिमनी के दाग साफ करने में मदद करता है. एक कपड़े पर थोड़ा तेल लगाकर उससे चिमनी की जिद्दी परत को रगड़ें. तेल की पुरानी परत को घोलने में मदद करता है. इसके बाद डिश सोप वाले पानी से पोंछ दें ताकि चिकनाई पूरी तरह हट जाए.

अगर चिमनी पर बहुत मोटी परत जमी है, तो कॉर्नस्टार्च और पानी का पेस्ट बनाकर लगाएं. इसे कुछ देर सूखने दें, फिर हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. यह तरीका खासकर स्टील की चिमनी के लिए अच्छा काम करता है.

चिमनी साफ करने से पहले उस पर थोड़ी देर गर्म भाप लगाएं. इसके लिए एक कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और चिमनी पर कुछ मिनट के लिए रखें. भाप की गर्मी से तेल की परत ढीली हो जाती है, जिससे बाद में साफ करना आसान हो जाता है.

सफाई करते समय हमेशा नरम कपड़े या स्पंज का इस्तेमाल करें, जिससे चिमनी पर खरोंच न आए तेज केमिकल क्लीनर बार-बार इस्तेमाल करने से बचें, इससे चिमनी की चमक कम हो सकती है चिमनी को महीने में कम से कम एक बार साफ जरूर करें, इससे जिद्दी दाग जमने ही नहीं पाएंगे फिल्टर को भी साफ करते रहें, इससे चिमनी बेहतर तरीके से काम करती है

Published at : 03 Aug 2026 01:26 PM (IST)

Home Tips फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *