Headlines

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित


उत्तर प्रदेश के महोबा से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां टिकरी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र पर स्कूल परिसर में ही 24 घंटे शराब के नशे में धुत रहने के गंभीर आरोप लगे हैं. क्लासरूम में डिजिटल बोर्ड पर बच्चों की पढ़ाई के बजाय फूहड़ भोजपुरी गाने बजाने का वीडियो भी वायरल हुआ है.

ग्रामीणों की शिकायत और जांच के बाद बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही पूरा मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं. स्थनीय लोगों की मानें तो आरोपी प्रधानाध्यापक लगातार नशे में रहता था.

 

 क्या है पूरा मामला ?

खरेला क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकरी के प्रधानायाध्याप्क रमेश चन्द्र हैं. इन पर आरोप है कि ये दिन-रात शराब के नशे में डूबे रहते हैं. यही नहीं स्कूल के समय भी वे सिर्फ तौलिया और बनियान में घूमते नजर आते हैं. यही नहीं नशे में क्लास की बेंच और टेबल पर कहीं भी लेट जाते हैं. इसके अलावा तेज आवाज में फूहड़ गाने भी चला देते हैं. इनके व्यवहार से पूरे स्कूल का माहौल खराब है.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप

बच्चों के सामने गाली-गलौच 

अभिभावकों और बच्चों के मुताबिक आरोपी शिक्षक बच्चों के सामने गाली-गलौज करते हैं. रात के समय स्कूल परिसर में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है, जहाँ बकायदा मुर्गा और शराब पार्टी होती है. कक्षा तीन और चार के छात्रों ने भी बताया कि उनके प्रधानाचार्य कभी पढ़ाते नहीं हैं. जब भी कोई ग्रामीण इसका विरोध करता है, तो शिक्षक उन्हें हरिजन एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं. इतना ही नहीं, शिक्षक ने विद्यालय की पुरानी ईंटें तक बेच डालीं.

एबीएसए ने की जांच 

मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी यादव ने मौके पर जाकर जांच की, तो सभी आरोप सही पाए गए. जांच अधिकारी के सामने भी शिक्षक नशे की हालत में मिला. इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024’, दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *