Headlines

Maihar News: ओवरटेक के चक्कर में पलटी सवारियों से भरी बस, मैहर में हाईवे पर मची चीख-पुकार, 15 घायल


मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार (8 मई) को एक बड़ा और खौफनाक सड़क हादसा हो गया. यहां खेरवा सानी टोल प्लाजा के पास सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.

इस दर्दनाक हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जबकि करीब आधा दर्जन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. मंजर देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

Maihar News: मैहर में जंगली हाथियों की एंट्री से दहशत, आबादी के पास डेरा डाले बैठा हाथियों का जोड़ा

ओवरटेक करने के चक्कर में गई जान पर बन आई

जानकारी के मुताबिक, ‘शिवराज ट्रांसपोर्ट कंपनी’ की यह बस मैहर से सवारियां लेकर कटनी की तरफ जा रही थी. चश्मदीदों का कहना है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी और उसमें क्षमता से ज्यादा यात्री ठूंसे हुए थे. इसी दौरान किसी दूसरे वाहन को तेजी से ओवरटेक करने के चक्कर में ड्राइवर बस से अपना नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद बस डगमगते हुए सीधे हाईवे के किनारे जा पलटी. बस पलटते ही कई यात्री अंदर बुरी तरह फंस गए और चीखने-चिल्लाने लगे.

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए यात्री

हादसे की भनक लगते ही राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही अमदरा थाना पुलिस और हाईवे एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज जारी है.

इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात बहाल किया. शुरुआती जांच में ड्राइवर की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

MP News: इंदौर-उज्जैन हाईवे से मिले 500 के नोट से भरे 3 बैग, 566 गड्डियों में से केवल 84 नोट ही निकले असली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *