Headlines

Meerut News: शादाब जकाती के शोरूम उद्घाटन पर विवाद, बिना परमिशन किया था इवेंट, पुलिस ने की कार्रवाई


मेरठ के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाले शादाब इस बार अपने ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. दो दिन पहले उन्होंने अपने नए ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन किया था, जिसमें कई यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई.

पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को किया नियंत्रित 

भीड़ बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को वहां से हटाया और व्यवस्था को नियंत्रित करने की कोशिश की.

इस दौरान जब पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति को लेकर शादाब जकाती से पूछताछ की, तो उनके पास किसी प्रकार की लिखित अनुमति नहीं मिली. बिना प्रशासनिक अनुमति के इतने बड़े आयोजन को लेकर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और शादाब जकाती समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

Ganga Expressway: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र को होगा गंगा एक्सप्रेस वे का बंपर फायदा, बंद पड़े उद्योगों के लिए होगा वरदान

धाराएं जमानती होने के कारण शादाब को मिली जमानत

मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शादाब जकाती को थाने बुलाकर गिरफ्तार भी किया. हालांकि उन पर लगी धाराएं जमानती होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई. इस पूरे घटनाक्रम के बाद शादाब जकाती ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. उनका कहना है कि भविष्य में वह बिना अनुमति इस तरह की भीड़ जुटाने वाला कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे.

साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे बिना प्रशासन की अनुमति के ऐसे आयोजन न करें, जिससे आम जनता को असुविधा हो या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Gaur Green Avenue Fire: गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव में जुटी NDRF टीम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *