मां के आंचल में छिपी नन्ही मासूम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @pantlp नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी पर अपने पति के साथ बैठी थी और उसकी छोटी बच्ची उसकी गोद में बैठी थी. तेज धूप से बचने के लिए मां ने अपने साड़ी के आंचल से बच्ची को ढक रखा था. ताकि उसे गर्मी और धूप से राहत मिल सके. बच्ची मां की गोद में सुरक्षित बैठी नजर आती है और उसके चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी दिखाई देती है. वहीं साइड में सड़क पर पानी भी भरा हुआ जमा दिखाई देता है, जिसे लेकर लोग चिंता भी जाता रहे हैं. लेकिन मां और बेटी के क्यूट वीडियो को पास ही कार में बैठा एक व्यक्ति रिकॉर्ड कर लेता है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लोग इस पर प्यार भरे अंदाज में कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने महिला और बच्चे की सेफ्टी को लेकर भी कमेंट किए हैं.
यह प्यारा सा वीडियो भी वायरल है… pic.twitter.com/ozPlyiYPY0
— LP Pant (@pantlp) April 15, 2026
इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया. यूजर्स एक तरफ जहां मां की ममता की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाता रहे हैं. एक यूजर ने इसे देखकर कमेंट किया मां का आंचल तीनों लोक से भी ज्यादा सुरक्षित है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है, बच्ची की छोटी सी स्माइल और पूरा दिन रोशन हो गया. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है बच्चे की स्माइल बहुत प्यारी है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट कर करता है मां की गोद में सच में अलग ही सुकून होता है. एक और यूजर ने कमेंट में कहा वीडियो तो प्यारा है, लेकिन बच्चों के साथ इतना अनसेफ ट्रैवल डराता है. वहीं एक और यूजर ने कन्सर्न दिखाते हुए कहा कि हेलमेट कहां है. एक और यूजर कमेंट करता है यह सब वीडियो देखने में बहुत प्यारे होते हैं, पर यह सोचकर डर भी लगता है कि कितना अनसेफ ट्रैवल करते हैं लोग, वह भी बच्चे के साथ.
