Headlines

Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं


महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के घाट इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बात करें मुंबई की तो यहां मंगलवार (21 जुलाई) को एक बार फिर भारी बारिश और हाई टाइड का डबल अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं, समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी भी दी गई है.

जानकारी के अनुसार, मुंबई में शनिवार से रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिली है, लेकिन मंगलवार से हर जगह बारिश की तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिसको लेकर मुंबई, ठाणे और पालघर में 22 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा. 

दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; पार 6 डिग्री तक गिरा

मुंबई में हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी

मुंबई में बीती रात बहुत अधिक बारिश देखने को मिली. मंगलवार सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर 3.42 मीटर और शाम 4 बजकर 43 मिनट पर 3.74 मीटर की हाई टाइड आ सकती है, जो दिन का सबसे ऊंची ज्वार होगी. प्रशासन ने आशंका जताई है कि यदि हाई टाइड के दौरान तेज बारिश होती है, तो मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका  (BMC), पुलिस और अन्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. नागरिकों से भी अपील की गई है कि वो अनावश्यक रूप से समुद्र किनारे न जाएं और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करें.

इस हफ्ते जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम जानकारों के मुताबिक, इस हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन इसका स्तर जुलाई के पहले हफ्ते में हुई भारी बारिश जितनी नहीं होगी. IMD ने पुणे जिले के घाट इलाके  के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  इस बीच, सतारा जिले के घाट इलाके में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कोल्हापुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. सांगली और सोलापुर जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. 

BMC ने जारी की चेतावनी

मुंबई में जलाशयों के कैचमेंट क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है. इस कारण नदियों और जल स्रोतों में मिट्टी और गाद (गंदा पानी) पहुंच रहा है. इसको देखते हुए  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों से पानी को उबालकर पीने की सलाह दी है. हालांकि, पेयजल को शुद्ध करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं, लेकिन सावधानी के तौर पर लोगों को सलाह दी गई  है कि वो पानी को छानकर और उबालकर ही पीने की सलाह दी है. 

UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *