Headlines

New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम


New York India Day Parade: 15 अगस्त यानी भारत का स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए बेहद खास दिन होता है, और यह खुशी सिर्फ भारत की सरहदों तक सीमित नहीं रहती. इसकी आवाज अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर तक गूंजी है, वहां पर हर साल “इंडिया डे परेड” का आयोजन होता है, जिसमें दुनियाभर में बसे भारतीय लोग एक साथ आकर अपने देश का जश्न मनाते हैं. इस बार की परेड में सबसे खास बात यह रही कि भारत के सबसे मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम भी इस परेड का हिस्सा बनी. इस साल भारत अपनी आजादी के 80 साल पूरे कर रहा है, और इस खास मौके पर न्यूयॉर्क की मशहूर इमारतों को भी तिरंगे के रंगों में सजाया गया. न्यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा लहराते और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते देखना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है, यही वजह है कि इस परेड के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है भारत जैसा नजारा

इस वीडियो में न्यूयॉर्क की ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच सड़कों पर भारतीय रंगों की धूम देखने को मिल रही है. पीले रंग के कपड़ों में सजे कलाकार हाथों में ढोल-ताशा लिए परेड में उत्साह से नाचते-गाते नजर आ रहे हैं. एक जगह “आवर्तन ढोल ताशा पथक” नाम की टोली पारंपरिक अंदाज में ढोल बजाते हुए दिख रही है. सबसे खास पल वह है जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम एक सजी हुई गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करती नजर आती है. कलाकार तिरंगे रंग की सैश पहने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं, मानो पूरा गोकुलधाम सोसाइटी ही न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतर आया हो.

यह भी पढ़ेंः 14 अगस्त पर पाकिस्तान में बजा भारतीय देशभक्ति गीत, स्टेज पर बच्चे ने किया परफॉर्म

लोगों ने दीं अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी बड़े दिलचस्प रहे. यूजर्स जमकर इस झांकी को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं, और कमेंट कर रहे हैं कि इंडिया का नाम हर देश में गूंजना चाहिए. वहीं कोई तारक मेहता की टीम को सम्मानित करते हुए लिख रहे हैं कि गोकुलधाम सोसाइटी जहां जाती है वहां भारत का झंडा लहराकर ही आती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने लिखा कि यह वीडियो देखकर एहसास होता है कि हमारे यहां क्या कमी है, हम अपने ही स्वतंत्रता दिवस पर दूसरे देशों में जाकर वहां की कमाई का जरिया बन जाते हैं, बेहतर होता कि ऐसा आयोजन भारत में ही किया जाए. लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस पल को गर्व के साथ देखा.

एक यूजर ने लिखा कि हर देश में भारत की खूबसूरती इसी तरह दिखनी चाहिए. कुल मिलाकर यह वीडियो बताता है कि चाहे भारतीय दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों, 15 अगस्त का जोश और तिरंगे के प्रति प्रेम उनके दिल से कभी कम नहीं होता. यही वजह है कि ये वीडियो जमकर शेयर हो रहा है और लोग इस पर लाइक के साथ-साथ कमेंट भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Viral Video: 15 अगस्त पर बुर्का पहन झूमी छात्राएं, जमकर लगाए ठुमके





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *