Headlines

OPSC ASO Recruitment 2026: ओडिशा में निकली ASO भर्ती, 340 पदों के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन 


OPSC ASO Recruitment 2026: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर निकला है. आयोग ने गृह विभाग के तहत ओडिशा सचिवालय सेवा संवर्ग में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के कुल 340 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है. जो उम्मीदवार ग्रेजुएट है और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, वह अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन 9 नवंबर 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है. वहीं इस भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 17 जनवरी 2027 है.

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन का नॉलेज और ओडिया भाषा बोलने, पढ़ने में और लिखने की योग्यता होना अनिवार्य है. वहीं आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए.  नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. इसके अलावा इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतन अधिनियम के तहत लेवल-9 सेल- 1 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसके शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 है. इसके साथ महंगाई भत्ता और दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे. वहीं यह ग्रुप 1 बी के राजपत्रित पद है. 

कितनी देनी होगी आवेदन के लिए फीस?

इस भर्ती में जनरल और दूसरे उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 700 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन से पूरी तरह छूट दी गई है. ऐसे में उन्हें कोई फीस जमा नहीं करनी होगी. 

ये भी पढ़ें-Punjab Free Coaching Scheme: पंजाब सरकार का युवाओं को तोहफा, UPSC और PCS की तैयारी होगी फ्री

कैसे किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन? 

ओपीएससी एसओ के पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसमें लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसमें एमसीक्यू वाले सवाल पूछे जाएंगे. वहीं परीक्षा में तीन पेपर शामिल होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी. इसके अलावा कंप्यूटर स्किल टेस्ट की परीक्षा 50 अंकों की होगी.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए सबसे पहले ओपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं. 
  • अब होम पेज पर दिए गए एसओ रिक्रूटमेंट के ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें. 
  • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार परीक्षा फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें. 
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-LLB Admission Age Limit: अब किसी भी उम्र में कर सकेंगे LLB,  BCI ने हटाई आयु सीमा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *