ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में और शोज रिलीज होते रहते हैं. हालांकि, हर शो और फिल्म को धमाकेदार रिस्पॉन्स नहीं मिलता है. लेकिन कुछ शोज और फिल्में ट्रेंड भी आ जाती हैं. अब पिछले 6 महीने में कौन से शोज और फिल्में ज्यादा देखी गईं उनकी लिस्ट सामने आ गई है. आइए जानते हैं उनके बारे में.
6 महीने में देखे गए ये शोज और फिल्में
पहले नबंर पर ICC Men’s टी20 वर्ल्ड कप 2026 है. इसे 246 मिलियन व्यूज मिले.
दूसरे नबंर पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 है. इसे 228.4 मिलियन व्यूज मिले.”
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को मिली ये जगह
तीसरे नंबर पर समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ है. इस शो को 38.5 मिलियन व्यूज मिले. शो यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर देखा गया.
चौथे नबंर पर ‘धुरंधर’ है. फिल्म को 35.2 मिलियन व्यूज मिले. फिल्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया था. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी.
पांचवें नबंर पर क्रिकेट सीरीज: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 2026 है. इसे 30.5 मिलियन व्यूज मिले.
छठे नबंर पर ‘धुरंधर 2’ है. इस फिल्म को 27.8 मिलियन व्यूज मिले. फिल्म जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ भी टॉप 10 में शामिल
सातवें नंबर पर ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ है. इसे 17.8 मिलियन व्यूज मिले. ये वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है.
‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ आठवें नंबर पर है. इसे 17.6 मिलियन व्यूज मिले और जी5 पर देखा जा रहा है.
नौवें नंबर पर ‘द राजा साब’ है. इस फिल्म को 17.5 मिलियन व्यूज मिले. फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में थे.
दसवें नंबर पर दिव्या दत्ता का ‘चिरैया’ है. इसे 16.3 मिलियन व्यूज मिले. इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
