Headlines

Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 


अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर रहस्य और साजिशों की बहस छेड़ दी है. एक 78 वर्षीय एंथनी चावेज नाम का एक शख्स जो क्वांटम फिजिक्स से जुड़े प्रोजेक्ट में मदद कर रहा था, मई 2025 से लापता है. उसकी कार, वॉलेट, सिगरेट और हैंड रिटन डायरी घर से बरामद हुई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला. इस घटना के बाद इंटरनेट पर लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं. हालांकि, जांच एजेंसियों ने किसी भी साजिश या वैज्ञानिक प्रयोग से जुड़े दावों की पुष्टि नहीं की है. 

रिपोर्ट के अनुसार, एंथनी चावेज लॉस एलामोस नेशनल लेबोरेटरी में एचवीएसी टेक्निशियन रह चुके थे और रिटायरमेंट के बाद भी कुछ रिसर्च प्रोजेक्ट में सहयोग कर रहे थे. लॉरेन कॉनलिन नाम की एक पत्रकार ने दावा किया कि चावेज क्वांटम फिजिक्स में ‘एक साथ दो जगह मौजूद होने’ से जुड़े रिसर्च में मदद कर रहे थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि कहीं वह किसी वैज्ञानिक प्रयोग के दौरान तो गायब नहीं हो गए. हालांकि, जांच एजेंसी और वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि चावेज का गायब होना क्वांटम फिजिक्स, पैरेलल यूनिवर्स, वर्म होल या यूएफओ रिसर्च से जुड़ा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, क्वांटम सुपरपोजिशन का सिद्धांत केवल पार्टिकल्स और क्वांटम सिस्टम पर लागू होता है, इंसानों पर नहीं. 

पोस्ट के बाद बढ़ी चर्चा 

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की थ्योरी वायरल हो रही है. कुछ यूजर्स ने इसे यूएफओ और गुप्त सरकारी प्रोजेक्ट से जोड़ दिया, जबकि एक लॉरेन कॉनलिन बाद में खुद सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया था कि चावेज किसी यूएफओ रिसर्च लैब से जुड़े थे, उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ पुलिस रिपोर्ट में दर्ज जानकारी शेयर की है और लोगों ने उसे बढ़ा- चढ़ाकर पेश किया है. 

ये भी पढ़ें-एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

यह मामला वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा लॉरेन इस दावे की सोर्स नहीं है, गलत जानकारी फैलाना बंद करिए. वहीं दूसरा यूजर कहता है क्वांटम फिजिक्स वाली बात अजीब जरूर है, लेकिन बिना सबूत के इसे यूएफओ से जोड़ना गलत है. एक और यूजर कमेंट करता है आज मैंने जो देखा उसने मेरी सोच ही बदल दी. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है, लोग बिना पूरी जानकारी के हर चीज को सनसनीखेज बना देते हैं. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है, साजिश की कहानी सच से ज्यादा तेजी से फैलती है.

ये भी पढ़ें-Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना… बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *