भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर कहा कि अगले महीने हम ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित कर रहे हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार (9 सितंबर) को कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जाएगा. उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने देश में कई बड़े काम किए, जो कि सालों से अटके थे.
नितिन नवीन ने कहा, ‘7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरा होने वाले हैं. पिछले 25 वर्षों में जनसेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को पकड़ते हुए जनसेवा के कार्य को जारी रखा हुआ है. प्रधानमंत्री जी के मन में जो ध्येय वाक्य रहे उनको पूरा करने का काम किया.’
पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला – नितिन नवीन
उन्होंने कहा, ’25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हो, कोविड की फ्री वैक्सीन, फ्री राशन देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है. उनका सफर साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ और देश के प्रधान सेवक के रूप में जो काम को आगे बढ़ाया वो उनके दृढ़ संकल्प के के चलते हुआ. जब उनको नेतृत्व संभाला तब अर्थव्यवस्था फ्रेजाइल फाइव में थी. आज सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हमारे देश की है.’
#WATCH | सेवा संकल्प अभियान… बीजेपी का प्लान@romanaisarkhan | https://t.co/SMm0dUypVm #BJP #NitinNabin #PressConference #PMModi #ABPNews pic.twitter.com/pti61wMC2y
— ABP News (@ABPNews) September 9, 2026
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘देशों ने प्रधानमंत्री को सम्मान दिया वो देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा देने का काम किया. नक्सलवाद को समाप्त किया. विकास ही नहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी मजबूत किया. राम मंदिर हो या काशी विश्वनाथ, महाकाल कॉरिडोर इन सब विरासतों को सृजित करने का काम किया. युवाओं में जो निराशा का भाव था उनमें आशा का संचार करने का काम किया. स्टार्ट अप के जरिए रोजगार देने वाला बनाया. गुजरात मॉडल सभी राज्यो के लिए मॉडल बना.’
2 अक्टूबर को रखा जाएगा स्वच्छता अभियान
उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा, ज्ञान( गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) इनको आगे रखकर काम किया. 25 साल कार्यकाल बेदाग रहा. इस संदेश को जन जन तक पहुंचाना हमारा काम है. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएंगे. 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में मनाते है, इस बार भी मनाएंगे. रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे. जो काम प्रधानमंत्री ने किए उनके प्रति आभार व्यक्त किया जायेगा. लाभार्थियों द्वारा दीप जलाए जायेंगे. 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान रखा जाएगा.
अपडेट जारी है…
यह भी पढ़ें : वंदे मातरम: फारूक अब्दुल्ला ने गाया पूरा, कांग्रेस ने टोका तो BJP भड़की
