जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है. जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को उनके अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई. इस बीच पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सामने आया है. जिसको लेकर आप सांसद संजय सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं.
संजय सिंह दिल्ली पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “ये क्या गुंडागर्दी चल रही है? पीएम मोदी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता.” उन्होंने आगे कहा, “जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख्त उखाड़ेगा.”
ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?
मोदी जी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता।
जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख़्त उखाड़ेगा।
एक शख़्स @Wangchuk66 जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी माँगें सुनने के बजाय उसको जबरन गिरफ़्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। https://t.co/N6cuofEYhD— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 18, 2026
जबरन गिरफ्तार करने का लगाया आरोप
संजय सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एक शख्स जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी मांगें सुनने के बजाय उनको जबरन गिरफ्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया.” इस मामले पर अभिजीत दीपके ने पुलिस पर उनकी पिटाई करने और जबरन हिरासत में लेने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने इस कार्रवाई पर क्या कहा?
पुलिस ने इस कार्रवाई पर बयान जारी कहा, “हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जब उन्हें अस्पताल ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी, तब प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध करते हुए बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए थोड़ी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. हालांकि, पुलिस ने अत्यधिक संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई.”
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से की ये अपील
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से भी आंदोलन समाप्त करने की भी अपील की है. पुलिस ने अपील करते हुए कहा, “हम जंतर-मंतर पर धरना दे रहे सभी प्रदर्शनकारियों से आग्रह करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से धरनास्थल खाली करें.” आरोप यह भी है कि पुलिस द्वारा इस दौरान छात्रों पर भी लाठीचार्ज किया गया है.
सोनम वांगचुक को जंतर-मतंर से हटाने पर AAP का बड़ा दावा, कहा- पुलिस अभिजीत दीपके को…
