Public Provident Fund Investment: अगर आप भी चाहते हैं कि रिटायरमेंट के वक्त आपके पास एक बड़ा और महफूज फंड हो, तो अभी से सही निवेश की शुरुआत करना जरूरी है. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक ऐसी सरकारी योजना है, जो लंबी अवधि में नियमित निवेश करने वालों को कंपाउंडिंग का फायदा देने के साथ-साथ टैक्स बचाने का मौका भी देती है. यही वजह है कि इसे सुरक्षित निवेश के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है.
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको बड़ी रकम निवेश करने की जरूरत नहीं होती. ऐसे में अगर आप रोजाना एक कप चाय की कीमत जितनी रकम भी बचाकर लगातार निवेश करते हैं, तो लंबे समय बाद आप करोड़ों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा कैलकुलेशन और PPF में निवेश के फायदे के बारे में….
रोज 136 रुपये की बचत से कैसे बनेगा बड़ा फंड?
- इसके लिए आपको हर साल 50,000 रुपये PPF में जमा करने होंगे.
- यानी आपको हर महीने करीब 4,166 रुपये और रोजाना 136 रुपये की बचत करनी होगी.
- अगर आप 20 साल की उम्र से निवेश करना शुरू कर देते है और इसे 60 साल तक जारी रखते हैं, तो निवेश की अवधि 40 साल होगी.
- इस दौरान आपकी कुल निवेश 25 लाख होगा.
- मौजूदा 7.1% सालाना ब्याज दर के मुताबिक मैच्योरिटी राशि करीब 2.25 करोड़ रुपये तक हो सकती है.
Post Office: निवेश से पहले जान लें, पोस्ट ऑफिस FD और RD में कौन-सी स्कीम है ज्यादा फायदेमंद?
जल्दी निवेश शुरू करने का क्या फायदा है?
- अगर आप कम उम्र में निवेश शुरू कर दे है, तो आपको कंपाउंडिंग का पूरा फायदा मिलेगा.
- इसमें लंबे समय तक निवेश करने से ब्याज पर भी ब्याज मिलता रहता है.
- अगर आप निवेश देर से शुरू करते है, तो अपने टारगेट को हासिल करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा रकम जमा करनी पड़ सकती है.
- यही वजह है कि वित्तीय एक्सपर्ट रिटायरमेंट प्लानिंग जल्द शुरू करने की सलाह देते हैं.
क्या है PPF में निवेश करने के फायदे?
- यह केंद्र सरकार समर्थित सुरक्षित निवेश योजना है.
- इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत आपको टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है.
- तय नियमों के मुताबिक ब्याज और मैच्योरिटी राशि टैक्स-फ्री रहती है.
- PPF अकाउंट की शुरुआती मैच्योरिटी 15 साल की होती है.
- मैच्योरिटी के बाद अकाउंट को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है.
