Businessman Found Dead Pune: महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक होटल के कमरे से एक कारोबारी का शव मिलने से बड़ा हड़कंप मच गया हुआ है. मृतक की पहचान अशोक मिलापचंद जैन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 61 साल है. बताया जा रहा है कि मृतक पुणे के सैलिसबरी पार्क इलाके के रहने वाले थे. पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक जैन घर से बाहर निकलने के बाद परिवार के संपर्क में नहीं था. काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने शुक्रवार शाम स्वारगेट पुलिस में ‘गुमशुदगी’ की शिकायत दर्ज कराई थी.
होटल के कमरे में मिला शव
शनिवार दोपहर को आप्टे रोड स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने डेक्कन पुलिस स्टेशन को बताया कि एक ग्राहक कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया.
‘जनता करे कटौती, सत्ता…’ PM मोदी की अपील पर राज ठाकरे का तीखा हमला,CM फडणवीस पर भी निशाना
पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर अशोक जैन मृत अवस्था में मिले. पुलिस को कमरे में कई जगह उल्टी के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने संदेह जताया है कि मृतक ने जहर खाया है. फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या के एंगल से जांच रही है.
घटनास्थल से मिली चिट्ठी
इस दौरान, पुलिस को घटनास्थल से एक चिट्ठी भी बरामद हुई है. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह चिट्ठी खुद अशोक जैन ने लिखी थी. हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि करने में जुटी हुई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहराई से जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
