Headlines

Python Attack Viral Video:जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा


Python Attack Viral Video: जंगल के बीचोंबीच नदी किनारे मस्ती करना कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है और इसका जीता जागता सबूत बना एक वीडियो. जहां जंगल में नदी के किनारे एक शख्स पेड़ से बंधी रस्सी के सहारे मस्ती से झूला झूल रहा था, तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह देखते ही देखते वायरल हो गया.

रस्सी के सहारे झूल रहा था शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में नदी के किनारे एक शख्स पेड़ से बंधी रस्सी के सहारे मस्ती से झूला झूल रहा था. सबकुछ सामान्य लग रहा था, तभी अचानक जंगल के ओर से एक विशालकाय अजगर ने उस शख्स पर तेज रफतार से हमला करने की कोशिश करता है. यह पूरा नजारा देखने वालों की सांसें थाम देने वाला है, क्योंकि खतरा बिल्कुल आखिरी पल में सामने आया.

यह भी पढ़ें: Don’t Call Us Chinese: हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं… ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल

गनीमत रही कि उस शख्स की किस्मत अच्छी थी. अजगर के हमले से बाल बाल बचते हुए वह तुरंत नदी में कूद गया और इसके बाद वह और उसके साथी जैसे तैसे तैरकर नदी से बाहर निकले और अपनी जान बचाई. पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि रिएक्ट करने का भी बहुत कम वक्त मिला.

यूजर्स ने जताई चिंता

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक ने लिखा कि “इंसान को समझना चाहिए कि नदी किनारे भी बड़ा खतरा हो सकता है, और यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए,” जिस पर दूसरे ने कहा कि  “किस्मत अच्छी थी कि सब सही सलामत बच गए.” कुछ यूजर्स ने साफ राय दी कि “ऐसी जगहों पर जाना ही नहीं चाहिए”, इस पर एक ने कहा कि “लोगों को एडवेंचर की चुल्ल यानी शौक मचा रहता है, इसलिए वे ऐसी जगहों तक खिंचे चले जाते हैं”. यूजर ने यहां तक लिखा कि युवक बच गया, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी”, ज्यादातर  कमेंट्स में लोगों ने राहत, हैरानी और सतर्कता बरतने की सीख को ही आगे रखा. 

यह भी पढ़ें: Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट…बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *