Headlines

Raakh OTT Release Date: अली फजल-सोनाली बेंद्रे की ‘राख’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?


अली फजल और सोनाली बेंद्रे की स्पाई थ्रिलर ‘राख’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फाइनली इसकी रिलीज डेट तय हो गई है. इस शओ में आमिर बशीर भी अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे. ‘राख’ को प्रोसित रॉय ने एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है. जानते हैं ये शो कब और कहां रिलीज होगा?

अली फजल और सोनाली बेंद्रे की ‘राख’ कब और कहां होगी रिलीज?
बता दें कि ‘राख’ ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 12 जून को स्ट्रीम होगी. शुक्रवार को प्राइम वीडियो ने एक्स पर एक नया पोस्टर जारी करके सीरीज़ की रिलीज़ डेट का खुलासा किया. पोस्टर में अली फजल पुलिस की वर्दी में एक शव के ऊपर खड़े हैं और उनके चेहरे पर परेशान और उलझन भरे भाव हैं. पोस्टर के साथ ही प्लेटफॉर्म ने लिखा, “दबे हुए सच हमेशा सामने आ जाते हैं. नई सीरीज़, 12 जून.”

 

राख’ की रिलीज डेट अनाउंसमेंट से फैंस एक्साइटेड
‘राख’ की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस होते ही फैंस फी एक्साइटेड हो गए हैं. एक ने कमेंट में लिखा, “इस पोस्टर में ज़रूर कुछ राज़ छिपे हैं.” एक अन्य ने कमेंट किया, “गुड्डू भैया वापस आ गए हैं, लेकिन इस बार बिल्कुल अलग किरदार में.” एक और ने लिखा, “आखिरकार, कुछ बढ़िया कंटेंट आ रहा है.” एक और कमेंट में लिखा था, “वाह, क्या शानदार कास्ट है!”

ये भी पढ़ें:-Drishyam 3 BO Day 9: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की दूसरे फ्राइडे घटी कमाई, लेकिन बना डाले ये दो तगड़े रिकॉर्ड, जानें-9 दिनों का कलेक्शन

‘राख’ के बारे में
बता दें कि ‘राख’ एक इनवेस्टिगेशनल ड्रामा है इसकी कहानी दो टीनएज के लापता होने के इर्द-गिर्द घूमती है. एक ऐसी घटना जो एक परिवार को झकझोर देती है और पूरे शहर को जवाब तलाशने पर मजबूर कर देती है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, एक  अधिकारी सच्चाई का पता लगाने के लिए देशभर में सर्च शुरू करता है. लेकिन जैसे-जैसे वह गहराई में उतरता है तो नए खुलासे हैरान कर देते हैं.

प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, राख का प्रोडक्शन, राइटिंग और को-डायरेक्शन अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने किया है, जबकि डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं. एंडेमोल शाइन इंडिया के बैनर तले भादीपा के सहयोग से दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी द्वारा निर्मित यह शो 12 जून को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा.

डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय ने क्या कहा? 
डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय ने कहा, “राख मेरे द्वारा किए गए सबसे क्रिएटिव और इंटेंस प्रोजेक्ट्स में से एक रहा है, क्योंकि यह सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर से कहीं बढ़कर है. अली फजल ने एक शांत लेकिन अग्रेसिवनेस के साथ पूरी कहानी को बांधे रखा है, जबकि सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर ने अपने किरदारों को इतनी इंटेंसिटी से निभाया है कि हर पल रियल लगता है. “

ये भी पढ़ें:-Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *