Rain Viral Video : बारिश के मौसम में लोग अक्सर खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं और कई लोग इस दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं. हालांकि कई बार रील बनाने का यह शौक लोगों को ऐसी जगह ले जाता है, जहां छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की बारिश के बीच सड़क पर डांस करते हुए रील बना रही होती है. तभी पीछे से तेज स्पीड में एक बस आती दिखाई देती है. बस को देखकर कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि कोई बड़ा हादसा होने वाला है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
बारिश में सड़क के बीच रील बना रही थी लड़की
वायरल वीडियो में एक लड़की तेज बारिश का आनंद लेते हुए सड़क के बीचों-बीच डांस करती नजर आती है. सड़क के दोनों ओर पेड़ दिखाई देते हैं और आसपास ज्यादा आवाजाही भी नहीं होती है. लड़की आराम से डांस करते हुए अपनी रील रिकॉर्ड करवा रही होती है. इसी दौरान पीछे से एक बस तेज स्पीड में आती हुई दिखाई देती है. बस की स्पीड देखकर कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि लड़की के साथ हादसा हो सकता है, लेकिन बस उसके बिल्कुल पास आकर रुक जाती है. इसके बाद भी लड़की अपना डांस नहीं रोकती और रील बनाना जारी रखती है. वीडियो के बैकग्राउंड में पर्वत से काली घटा गाना चला रहा होता है.
बीच सड़क पर कभी भी रील नहीं बनानी चाहिए।
छोटी सी लापरवाही कभी कभी बड़ा नुकसान कर सकती है। pic.twitter.com/Pd3yw8AkZB
— Ruby 🩷 (@rabiyask2021) July 1, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @rabiyask2021 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. पोस्ट के साथ लिखा गया, बीच सड़क पर कभी भी रील नहीं बनानी चाहिए. छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बड़ा नुकसान कर सकती है. वीडियो सामने आने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
यह भी पढ़ें – Railway Crossing Accident Viral Video: जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक, आई ट्रेन और…; देखें वीडियो
लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने लड़की की लापरवाही पर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा, पगला गई है. वहीं पोस्ट शेयर करने वाले अकाउंट से जवाब दिया गया, इनको वायरल होना है. एक अन्य यूजर ने लिखा, हमेशा सावधानी रखनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, बारिश का आनंद लेना भी जरूरी है. कुछ लोगों ने वीडियो की लोकेशन को लेकर भी सवाल पूछे. वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, बस का ड्राइवर कहां है. यह तो भूतिया बस लग रही है. एक और यूजर ने लिखा कि मैं तो इंतजार कर रहा था कि ड्राइवर नीचे उतरकर इसे डांटे. जबकि एक अन्य यूजर ने मजाक में पूछा, बस आखिर रुकी ही क्यों.
