Headlines

Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर ‘फेक वॉटर बॉटल’ बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब


Fake Water Bottle Viral Video : रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले खाने-पीने के सामान की क्वालिटी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक यात्री स्टेशन पर बिक रही पानी की बोतल को लेकर सवाल उठाता है. उसका दावा है कि प्लेटफॉर्म पर ऐसी बोतल बेची जा रही है, जिसे रेलवे की मंजूरी नहीं मिली है. वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी और RailwaySeva ने भी इस पर जवाब दिया. 

प्रयागराज स्टेशन पर पानी की बोतल को लेकर हुआ विवाद

वायरल वीडियो में एक यात्री प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर मौजूद एक स्टॉल संचालक से पानी की बोतल को लेकर सवाल करता दिखाई देता है. वीडियो में दिखाई दे रही बोतल पर Elvish नाम लिखा हुआ नजर आता है. यात्री का दावा है कि यह ब्रांड रेलवे से अधिकृत नहीं है, इसलिए इसे स्टेशन पर नहीं बेचा जाना चाहिए. वीडियो में यात्री स्टॉल पर आदमी से पूछता है कि जब रेलवे स्टेशनों पर केवल अधिकृत ब्रांड ही बेचे जाने चाहिए, तो यह बोतल यहां कैसे बिक रही है. उसका कहना है कि यात्रियों को रेलवे की मंजूरी वाले उत्पाद ही मिलने चाहिए. वीडियो में वह यह आरोप भी लगाता है कि शिकायत करने पर स्टॉल के कर्मचारियों ने गंभीरता से जवाब नहीं दिया. 

सोशल मीडिया पर रेलवे मंत्री और IRCTC को किया टैग

इस वीडियो को एक्स पर @Lawyer_Kalpana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. पोस्ट में लिखा गया, क्यों रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw आखिर कब बंद होगा ये खेल, प्रयागराज जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर एक स्टॉल नकली पानी बेच रहा है अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित स्टॉल का लाइसेंस रद्द किया जाए. उसका कहना था कि बिना मंजूरी वाले पानी की बिक्री यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला हो सकता है. 

 

रेलवे सेवा ने क्या दिया जवाब?

वीडियो वायरल होने के बाद RailwaySeva ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. जवाब में लिखा गया कि संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है. रेलवे सेवा ने अपने जवाब में कहा कि असुविधा के लिए खेद है. यात्री से अनुरोध किया गया कि वह अपना मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए शेयर करें. साथ ही यह भी कहा गया कि शिकायत पर जल्द समाधान के लिए RailMadad पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है. 

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर खाने-पीने की चीजों की नियमित जांच होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को केवल अधिकृत और सुरक्षित उत्पाद ही मिलें. वहीं कई लोगों ने RailwaySeva की तेज प्रतिक्रिया की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *