Headlines

Ram Kapoor-Gautami Love Story: ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, ऐसी है राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी


टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रहे हैं. हाल ही में शो में श्रेया के साथ उनका किसिंग सीन वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इस बीच उनकी पत्नी गौतमी कपूर खुलकर उनके समर्थन में सामने आईं. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे ऑनस्क्रीन देवर-भाभी का किरदार निभाने वाले राम कपूर और गौतमी की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों रियल लाइफ में जीवनसाथी बन गए.

बेहद दिलचस्प है कपल की लव स्टोरी
राम कपूर और गौतमी कपूर की गिनती छोटे पर्दे की सबसे मजबूत और पसंदीदा जोड़ियों में होती है. दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जहां दो अलग स्वभाव के लोग एक-दूसरे से मिले और हमेशा के लिए एक हो गए. 

कहां हुई राम कपूर और गौतमी कपूर की पहली मुलाकात?
राम और गौतमी की पहली मुलाकात साल 2000 में टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी. इस शो में दोनों ने देवर और भाभी का किरदार निभाया था. हालांकि, स्क्रीन पर देवर-भाभी का रोल निभाते-निभाते दोनों के बीच रियल लाइफ में दोस्ती गहरी होती चली गई. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूजे से प्यार कर बैठे. 

एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं राम कपूर और गौतमी कपूर
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, स्वभाव के मामले में राम कपूर और गौतमी कपूर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे. राम कपूर थोड़े फ्लर्टी, पार्टी-लवर, और मस्ती-मजाक करने वाले किस्म के इंसान हैं. वहीं, गौतमी कपूर काफी शांत, सादगी पसंद और अपने काम से काम रखने वाली गंभीर इंसान हैं. शुरुआत में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि दो अलग मिजाज के लोग कभी एक साथ आ सकते हैं, लेकिन कहते हैं न ‘अपोजिट्स अट्रैक्ट’. वक्त के साथ राम की मस्ती और गौतमी के शांत स्वभाव ने दोनों को एक-दूसरे के करीब ला दिया. 

Ram Kapoor-Gautami Love Story: 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, ऐसी है राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी

प्यार का इजहार और परिवार को मनाना
धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया, तो शुरुआत में उनके परिवारों की ओर से थोड़ा झिझक थी, क्योंकि दोनों के बैकग्राउंड और स्वभाव में काफी फर्क था, लेकिन राम और गौतमी ने एक-दूसरे का हाथ थामे रखा और आखिरकार अपने परिवारों को मना ही लिया.

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही ‘मुसाफिर कैफे’ से ‘आदर्श बाल विद्यालय’ तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज

राम कपूर और गौतमी कपूर ने वैलेंटाइन डे पर की शादी
राम कपूर और गौतमी कपूर ने 14 फरवरी 2003 यानी वैलेंटाइन डे के दिन एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया. उन्होंने आर्य समाज मंदिर में बेहद सादगी से अपने करीबियों और परिवार के बीच सात फेरे लिए. राम और गौतमी के दो बच्चे एक बेटी सिया और एक बेटा अक्स हैं.

 

Ram Kapoor-Gautami Love Story: 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, ऐसी है राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी

एक-दूसरे की ताकत हैं राम कपूर और गौतमी कपूर
शादी के दो दशक बाद भी राम और गौतमी का रिश्ता बहुत मजबूत है. राम कपूर अक्सर अपने इंटरव्यूज में कहते हैं कि उनकी जिंदगी और करियर को सही दिशा देने में गौतमी का बहुत बड़ा हाथ रहा है. आज के दौर में जहां रिश्तों में उतार-चढ़ाव जल्दी आते हैं, वहीं राम और गौतमी कपूर की लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री के लिए एक मिसाल मानी जाती है.

ये भी पढ़ें:-‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *