Headlines

RCB के लिए आई खुशखबरी, चोट से उबरकर भारत लौटा धाकड़ बल्लेबाज, आज MI के खिलाफ खेलेगा मैच?


फिल साल्ट IPL 2026 खेलने के लिए वापस भारत आ गए हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी खुशखबरी है. साल्ट उंगली में चोट लगने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के कहने पर स्वदेश लौट गए थे. उनकी गैरमौजूदगी में RCB ने जैकब बेथेल को विराट कोहली के साथ ओपन कराया, लेकिन बेथेल कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. आज बेंगलुरु का मैच मुंबई इंडियंस के साथ रायपुर में है.

फिल साल्ट के एयरपोर्ट पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साल्ट ने IPL 2026 में RCB के लिए शुरूआती 6 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल 202 रन बनाए. इस सीजन जब पहली बार बेंगलुरु और मुंबई आमने सामने (RCB vs MI) हुई थी, तब साल्ट ने 78 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी मैच में 63 रन बनाए थे.

कैसे चोटिल हुए थे फिल साल्ट?

18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान फिल साल्ट चोटिल हो गए थे. बॉउंड्री पर उन्होंने एक गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई, इस दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में लग गई. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साल्ट को तुरंत वापस लौटने का निर्देश दिया, जिसके बाद वह इंग्लैंड चलते गए थे. यहीं पर उनका स्कैन और चोट की गंभीरता की जांच हुई, अब वह जब वापस लौट आए हैं तो समझा जा सकता है कि उनकी चोट गंभीर नहीं थी.

यह भी पढ़ें- 10 साल बाद रायपुर में IPL का पहला मैच, बेंगलुरु और मुंबई की भिड़ंत; जानिए पिच पर किसे मिलेगी मदद

RCB vs MI मैच में खेलेंगे साल्ट?

बेशक फिल साल्ट भारत लौट आए हैं, लेकिन आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल है. आज एक बार फिर जैकब बेथेल पर भरोसा जताया जा सकता है, जो इस सीजन अभी तक फॉर्म में नजर नहीं आए हैं. बेथेल को साल्ट की जगह पर खिलाया गया, उन्होंने विराट कोहली के साथ ओपन किया लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए. बेथेल ने 4 पारियों में कुल 43 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11

प्लेऑफ के नजरिए से देखें तो मुंबई इंडियंस के लिए आज का मैच करो या मरो वाला है, क्योंकि अगर आज RCB जीती तो MI आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी. वहीं अगर बेंगलुरु आज जीतती है तो अंक तालिका के टॉप पर पहुंच जाएगी. बेंगलुरु ने 10 में से 6 मैच जीते हैं, उनके 12 अंक और नेट रन रेट +1.234 का है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *