Headlines

RCB Fan Dancing Before Police: RCB की जीत पर पागल हुए फैंस, पुलिस के सामने ही करने लगे नागिन डांस; वीडियो वायरल


RCB Fan Dancing Before Police: भारत में IPL सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा त्योहार बन चुका है जिसका इंतजार करोड़ों लोग पूरे साल करते हैं. जब उनकी पसंदीदा टीम जीतती है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता. जून 2025 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लंबे इंतजार के बाद पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की थी, तब बेंगलुरु में जीत का जश्न देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी.

ऐसा ही कुछ नजारा एक बार देखने को मिला है. IPL 2026  टॉफी जीत के बाद फैंस की मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. 

जश्न में ऐसा डूबा फैन कि पुलिस को भी आ गई हंसी

वायरल वीडियो मैसूर का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि RCB की जीत के बाद कुछ फैंस सड़क पर उतरकर जश्न मना रहे हैं. इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होने लगती है और ट्रैफिक भी प्रभावित होता दिखाई देता है. हालात संभालने के लिए एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचता है. तभी एक फैन अचानक नाचते-नाचते इतना मंद हो जाता है कि पुलिस के सामने ही नागिन डांस करना शुरू कर देता है. पुलिसकर्मी कुछ देर तक उसे देखता रहता है, शायद उसे उम्मीद होती है कि वह खुद ही रुक जाएगा. लेकिन जब डांस बंद होने का नाम नहीं लेता तो पुलिसकर्मी उसे डंडा से मार कर भगाता है. इसके बाद फैन वहां से तेजी से निकल जाता है.  यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः जापान में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, फिर की ऐसी हरकत की बढ़ गया विवाद

“RCB जीती, तुम्हें क्या मिला?” कमेंट्स पढ़कर छूट जाएगी हंसी

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने फैन के मजे लेते हुए मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “RCB तो कप जीत गई, लेकिन तुम्हें क्या मिला? नौकरी या पैसा” वहीं किसी ने कहा कि आजकल युवा IPL में इतने व्यस्त हैं कि बाकी चीजों की तरफ ध्यान ही नहीं देते. एक अन्य यूजर ने लिखा कि सड़क पर इस तरह का जश्न मनाना ठीक नहीं है क्योंकि इससे दूसरे लोगों को परेशानी होती है. वहीं कई लोगों ने पुलिसकर्मी की जम कर तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने मजाक में लिखा, “पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी.” किसी ने कहा, “पुलिस ने उसे विराट कोहली का विनिंग शॉट याद दिला दिया.” ऐसे ही हजारों कमेंट्स इस वीडियो के नीचे देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें पढ़कर लोग खूब हंस रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः खिड़की से आकर हाथ में लिपट गया जहरीला सांप! लकवाग्रस्त बुजुर्ग ने मौत के साए में बिताए 4 घंटे, यूजर्स हैरान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *