RRB JE Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट समेत अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,993 पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है.
3,993 पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी जेई भर्ती 2026 के तहत जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट के पद शामिल है. यह पद सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर और अन्य संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम से जुड़े हैं. कुल 3,993 रिक्तियों में कैटेगरी के अनुसार 1699 पद जनरल कैटेगरी, 624 पद एससी, 363 पद एसटी, 913 पद ओबीसी और 394 पद ईडब्ल्यूएस के लिए है.
किस पद के लिए कितनी योग्यता?
जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्ष का डिप्लोमा या संबंधित स्ट्रीम में भी बीई-बीटेक की डिग्री होना जरूरी है. वहीं डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा मांगा गया है. उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तारीख यानी 13 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए. अंतिम परीक्षा का रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे.
18 से 33 साल तक की उम्र सीमा
आरआरबी जेई भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्षीय तथा ओबीसी, एनसीएल उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी. पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी, पूर्व सैनिकों और रेलवे कर्मचारी समेत दूसरी कैटेगरी के लिए नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है.
ये भी पढ़ें-उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, सरकार ला रही नई योजना
इन तारीखों का रखें ध्यान
आरआरबी जेई 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी किया गया. ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से शुरू हो गए और आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026 है. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है. इसके अलावा आवेदन में सुधार के लिए विंडो 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी.
डीबीटी के जरिए होगा चयन
आरआरबी जेई भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा के जरिए किया जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की उम्मीद है. परीक्षा की तारीख के करीब 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन और चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-IIT Delhi AI Course: IIT दिल्ली ने शुरू किए नए AI कोर्स, जानें कितनी है फीस और कैसे करें आवेदन?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
