दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ को लेकर विवाद बढ़ गया है. फिल्म को बैन कर दिया गया है. फिल्म जी 5 पर स्ट्रीम हो रही थी. लेकिन रिलीज के 2 दिन बाद ही फिल्म को बैन कर दिया गया. इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर करके ‘सतलुज’ के बारे में बात की. अब उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की और इस पोस्ट में बताया कि ‘सतलुज’ लोगों तक पहुंच गई है और अब रुकेगी नहीं.
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट की अल्फा की वजह से ‘वेलकम टू द जंगल’ को हुआ भारी नुकसान, दूसरे संडे 60% गिरी कमाई
दिलजीत दोसांझ की पोस्ट
दिलजीत ने बताया कि बैन के बाद भी लोगों ने फिल्म को डाउनलोड कर लिया है. फिल्म को लोग प्रोजेक्टर लगाकर देख रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया. ये वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है. वीडियो में पूरा गांव प्रोजेक्टर पर फिल्म देख रहा है. कुछ लोग जमीन पर बैठे हैं और कुछ चारपाई पर बैठे हैं. फिल्म के कैप्शन में दिलजीत ने लिखा- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी. सारा पिंड इकट्ठा हो गया है. खालरा साब की आवाज को कोई नहीं दबा सकता है.
Hun Ni Rukni Film
Khalra Saab Di Avaaz Nu Koi Ni Dabaa Sakda
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) July 5, 2026
‘फिल्म घर-घर तक पहुंच गई है’
इसके अलावा उन्होंने वीडियो शेयर करके कहा, ‘जिस बात का मुझे शायद शुक्रवार को ही पता था, मुझे लग रहा था कि ऐसा होगा. तो कोई शॉक वाली बात नहीं है. मुझे लगता था कि मंडे तक जब दफ्तर वगैरह खुलेंगे तब ये फिल्म बैन होगी. पर रविवार शाम को ही हो जाएगी, इसका आईडिया नहीं था. इसीलिए फिल्म का प्रमोशन भी नहीं किया. इसीलिए बिना किसी को बताए फिल्म को रिलीज कर दिया गया. अगर बता कर रिलीज करते या प्रमोशन करते तो फिल्म रिलीज ही नहीं होती. लेकिन मुझे इस बात की तसल्ली है कि फिल्म घर-घर पहुंच गई है. लोगों ने फिल्म डाउनलोड भी कर ली है.’
बता दें कि फिल्म को हनी त्रेहन ने डायरेक्ट की है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गितिका विद्या जैसे स्टार्स हैं.
