Headlines

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला


उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से ‘अलर्ट मोड’ में आ गया है. शिवभक्तों (कांवड़ियों) की सुविधा, सुरक्षा और उनकी धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद शामली और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी मीट, मछली, अंडे और नॉनवेज होटलों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं.

नगर पालिका परिषद शामली की टीम ने शहर के फव्वारा चौक, आजाद चौक, एमएसके रोड से लेकर पूर्वी यमुना नहर तक प्रमुख कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान मार्ग पर पड़ने वाले सभी होटल, मीट, मछली और अंडा विक्रेताओं को सख्त नोटिस जारी किए गए.

प्रशासन ने दी चेतावनी

नोटिस के अनुसार, आगामी 30 जुलाई से 12 अगस्त तक कांवड़ यात्रा के दौरान इन सभी दुकानों को पूरी तरह बंद रखना होगा. पालिका प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में कोई भी दुकान खुली पाई गई, तो उसके संचालक के विरुद्ध ‘उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916’ के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को भी तिरपाल से पूरी तरह ढकने के निर्देश दिए गए हैं.

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो…

डीजे संचालकों और कांवड़ शिविरों के लिए गाइडलाइन जारी

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस भी लगातार बैठकें कर रही है. कांधला थाना परिसर में सीओ (CO) कैराना हेमंत कुमार की अध्यक्षता में डीजे संचालकों, डाक कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों और कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई वाले डीजे (DJ) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर केवल धार्मिक एवं भक्ति संगीत ही बजाया जाएगा. फूहड़ या भड़काऊ गानों पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

उल्लंघन करने पर दर्ज होगा मुकदमा

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात और सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जा रहा है. नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार पेट्रोलिंग और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रही है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *