Headlines

Shani Vakri 2026: 138 दिनों के लिए वक्री हो रहे शनि, जानिए किन राशियों को मिलेगा इसका लाभ और क्या होगा असर?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बड़े फैसले सोच-समझकर लें, कर्मों का फल मिलेगा।

Shani Vakri 2026: न्याय, कर्म और अनुशासन प्रधान शनि ग्रह 138 दिनों के लिए वक्री होने जा रहे हैं, जिससे ज्योतिषीय परिदृश्य में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास का कहना है कि, इसका जीवन पर गहरा असर पड़ सकता है औऱ तीन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है. 

ज्योतिष में शनि का खास स्थान है. यह अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, इसलिए माना जाता है कि, इसके गोचर का हमारे जीवन पर लंबे समय तक प्रभाव पड़ता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, इसकी चाल से जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

शनि 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री होगा और करीब 138 दिनों तक वक्री रहेगा. हालांकि कई राशियों को कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ भाग्यशाली लोगों के लिए यह अवधि अप्रत्याशित खुशखबरी, प्रगति और नए अवसर लेकर आएगी. लोक अक्सर शनि के व्रकी होने से डरते हैं, लेकिन असल में यह अतीत की गलतियों को सुधारने का सुनहरा मौका है, जिसे ज्योतिषीय भाषा में सुधार काल भी कहते हैं.  

Shani Dev: नौकरी, पैसा और पारिवारिक समस्या..कहीं शनि आपसे नाराज तो नहीं, न करें ये गलती

शनि व्रकी का राशियों पर प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए शनि कुंडली के दूसरे भाव में व्रकी हो रहे हैं, जिससे उनके जीवन में शक्तिशाली परिवर्तन देखने को मिल सकता है. इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी, जो कार्य पहले से अटके हुए थे, वे अब बड़ी आसानी से पूरे हो जाएंगे.

तुला राशि पर शनि व्रकी का प्रभाव

तुला राशि में शनि छठें भाव में वक्री होंगे. इसका मतलब है कि, आप अपने दुश्मनों को परास्त कर सकते हैं और कर्ज भी कम हो सकते हैं. आपकी मेहनत का फल मिलने के साथ सराहना भी मिलेगी.

अगर आप नौकरी परिवर्तन या नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपको अच्छे अवसर प्रदान कर सकता है. 

वृश्चिक राशि पर शनि वक्री का प्रभाव

वृश्चिक राशि में शनि पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं, जो उनके जीवन में प्रगति लाएगा. आप निवेश से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं और लंबे समय तक फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

आपके प्रेम जीवन या वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां कम होने के साथ पढ़ाई में प्रगति को देखने को भी मिलेगी. 

शनि वक्री के दौरान किसी भी तरह के बड़े फैसले लेने से पहले काफी सोच-विचार करें. पुराने मुद्दे, लोग या अवसर फिर से सामने आ सकते हैं. आप उनसे कैसे निपटते हैं, यही आपका भविष्य तय करेगा. शनि को न्याय का ग्रह कहा गया है, इसलिए ईमानदार लोगों को उनके कर्मों का फल जरूर मिलेगा. यह समय सुधार का है, न कि दंड का. 

Shani Dev: शनि के एक्टिव होते ही क्यों बदलने लगती है जिंदगी? समझिए इसका असली कारण

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *