Solar Panel Viral Video: आज के समय में सोलर पैनल का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. बिजली की बचत और सौर एनर्जी के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से लोग अपने घरों, दुकानों और अन्य जगहों पर सोलर पैनल लगा रहे है. इसी बीच सोशल मीडिया पर सोलर पैनल से जुड़े कई मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं.
इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में रात के समय एक व्यक्ति अपने घर के बाहर ऐसा काम करता दिखाई देता है, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए. कुछ यूजर्स इसे मजेदार जुगाड़ बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसा करके सोलर पैनल चार्ज होना संभव नहीं है. वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रात के समय अपने घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ा है. उसके हाथ में एक टॉर्च है और वह लगातार उसकी रोशनी घर के बाहर लगे सोलर पैनल पर डालता नजर आता है. वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि वह टॉर्च की रोशनी से सोलर पैनल को चार्ज करने की कोशिश कर रहा है. कुछ देर तक वह लगातार टॉर्च की रोशनी पैनल पर डालता रहता है और फिर वीडियो वहीं खत्म हो जाता है.
रात में टॉर्च दिखाकर सोलर पैनल चार्ज कर रहा था आदमी 😂
और गेस करो… हो भी गया!
बिहार is not for beginners 🔥 pic.twitter.com/oRs1fcC7kG
— सरकारी अध्यापक (@LearnGrowdaily1) July 30, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, पीक बिहार इनोवेशन. वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, ये कोई सिस्टम है चार्ज करने का, एक अन्य यूजर ने लिखा, जुगाड़ का लेवल ऐसा कि साइंस भी कुछ पल के लिए सोच में पड़ जाए. कुछ लोगों ने लिखा कि बिहार में कुछ भी संभव है, जबकि कई यूजर्स ने इसे मजेदार जुगाड़ बताया.
यह भी पढ़ें – Tamil Nadu Scam Viral Story: एक कॉल आया और तीन महिलाओं ने मुंडवा लिया सिर… बाद में बड़ा खुलासा
कुछ यूजर्स ने बताया इसकी वजह
वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर अलग राय भी दी. एक यूजर ने लिखा कि सोलर पैनल पहले से दिन में चार्ज हुआ हो और उसी वजह से लाइट जली हो ऐसा भी हो सकता है. एक अन्य यूजर का कहना था कि शायद पैनल में कोई सेंसर लगा हो, जिसकी वजह से टॉर्च की रोशनी पड़ते ही सिस्टम एक्टिव हो गया हो.
यह भी पढ़ें – Snow Leopard Viral Video: हिम तेंदुए ने किया भैंसे का शिकार, पहाड़ से भरभराकर गिरे- वीडियो वायरल
