Spiderman Helping On Road Crossing: हाल ही में Tom Holland जिसको सब स्पाईडर मैन के नाम से जानते हैं, उनकी नई फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे रिलीज होने के बाद देश भर में उनके कई सारे फेन्स सोशल मीडिया पर स्पाईडर मैन के पोशाक को पहन पोस्ट डाल रहें है. स्पाईडर मैन के पोशाक को पहन कर असल जिंदगी में हर कोई सुपरहीरो की तरह महसूस करना चाहते है. इन दिनों सोशल मीडियो पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी स्पाइडर मैन का पौशाक पहन कर व्हीलचेयर पर बैठे आदमी को सड़क पार कराई. बताया जा रहा है कि ये वीडियो जोन्सबरो, अमेरिका का है जिसे देख कर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही है. और वे ये ही बात बोल रहे हैं कि, केवल फिल्म और कार्टून दिखने वाले हीरो ही असली हीरो नहीं होते हैं बल्कि असल जिंदगी में जो अच्छा काम करता है वे ही असली हीरो होता है.
क्या देखा गया वीडियो में
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक वाले रोड पर एक आदमी व्हीलचेयर पर रोड क्रॉस कर रहा था, रोड पर काफी मात्रा में गाड़ीयां चल रही थी. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि ये इलाका शहर का काफी महत्त्वपूर्ण और चलता फिरता रोड है. खास बात ये है कि व्हीलचेयर पर आदमी के साथ कोई दूसरा आदमी नहीं था जो उसको रोड़ पार करवाने में मदद कर सके, वे अकेले ही अपनी व्हीलचेयर को अपने हाथों से तेजी- तेजी चला रहा होता है, तभी कुछ ऐसा होता है, जिसको देख कर लोग हैरान हो जाते हैं.
जैसे ही व्हीलचेयर पर बैठा आदमी रोड़ क्रॉस कर रहा था तभी ट्रैफिक में खड़ी एक गाड़ी में से एक स्पाईडर मैन के पौशाक में उतरा और भागता हुआ उस आदमी को रोड़ पार करवा दिया. खास बात ये रही कि ये काम उस आदमी ने इतनी तेजी से किया की आसपास वाले लोगों को पता ही नहीं चला होगा की आखिर यहां पर हुआ क्या. ये सारी घटना वहां मौजूद CCTV में कैद हो गई, जिसे अब तक पूरे देश भर के लोग देख चुके हैं. और जमकर इस वीडियो के नीचे कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः अपनों के लिए कोबरा से भिड़ गया टॉमी, लड़ते हुए गंवा दी जान- वीडियो वायरल
लोगों के किए मजैदार कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उस आदमी को रीयल लाइव हीरो का दर्जा देते हुए लिखा कि, सेलयूट है ऐसे आदमी को, जो केवल स्पाइडरमैन के पौशाक में ही स्पाइडर मैन की तरह सबका दिल जीत लिया. और एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हमेशा कि तरह इस बार भी स्पाइडरमैन जल्दी में था. वहीं कई लोगों ने बोला कि वहां मौजूद लोगों को इस आदमी से सीखना चाहिए, भले ही उसने स्पाइडर मैन का पौशाक पहना हो बल्कि था तो वे भी मामूली सा इनसान ही. वे आदमी असल में कौन था इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फिर भी इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः वर्जिन के साथ आज्ञाकारी भी हो…लड़के ने शादी के लिए रखी ऐसी डिमांड, झट से हो गया वायरल
