स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपनी परीक्षाओं में बदलाव किया है. एसएससी ने खासकर जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 और दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 के लिए जारी टेंटेटिव एग्जाम डेट्स में बदलाव किया है. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार रिवाइज्ड डेट्स दोनों कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट एग्जाम पर लागू होगी. एसएससी ने 1 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में एक जरूरी सुधार किया है, जिसमें एग्जाम शेड्यूल में बदलाव की घोषणा हुई है. शेड्यूल के अनुसार एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 पेपर 1 दो फेज में होगी. परीक्षा अब 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक और फेज 2 की परीक्षा 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगी.
कमीशन ने दो रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एग्जामिनेशन शेड्यूल अपडेट किया है. अगर आप एसएससी जेई और दिल्ली पुलिस/सीएपीएफ एसआई 2026 की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो रिवाइज्ड डेट चेक करें. उसी हिसाब से अपनी तैयारी का प्लान करें. एसएससी के पेपर 1 की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन मोड में होगी. एसएससी ने परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट से परीक्षा तारीखों का रिवाइज्ड नोटिस पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
एसएससी की पुरानी और नई डेट
एसएससी की ओर से बदला हुआ शेड्यूल कमीशन के पहले नोटिस में बताई की तारीखों से अलग है. एसएससी के अनुसार पहले जूनियर इंजीनियर पेपर 1 की परीक्षा 2 से 6 नवंबर को एक ही फेज में आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर कर इसे दो पेज में कराया जाएगा. वहीं अब यह परीक्षा 2 से 6 नवंबर और 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी, जबकि एसएससी दिल्ली पुलिस/सीएपीएफ या सीपीओ 2026 की परीक्षा पहले 20 से 28 नवंबर 2026 को कराई जानी थी, जबकि अब इसे 23 से 28 नवंबर 2026 को कराया जाएगा. सुधार के अनुसार एसएससी की परीक्षा अब दो अलग-अलग तारीखों पर होगी.
ये भी पढ़ें-बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
कब तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड?
जूनियर इंजीनियर और दिल्ली पुलिस सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. एसएससी जूनियर इंजीनियर का पेपर 1 दो से 6 नवंबर तक होना है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किया जा सकता है. इसे कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं आपको बता दे कि एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी की जा चुकी है. इसी तरह से सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं.
रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर कैसे चेक करें?
- एग्जाम कैलेंडर देखने के लिए सबसे पहले एसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाए
- इसके बाद होम पेज पर नोटिस बोर्ड पर एसएससी की सूचना पर क्लिक करें.
- पीडीएफ खोलने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब आप एसएससी जेई और एससी एसआई परीक्षाओं की रिवाइज्ड तारीख देख सकते हैं.
- नोटिस को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें-12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
