स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आयोग ने रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स और भर्ती से जुड़ी दूसरी जानकारी जारी की है. इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था. वहीं इस भर्ती के जरिए सीएपीएफ, एसएसएफ, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल और राइफलमैन के पदों काे भरा जाना है.
एसएससी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सीबीटी परीक्षा में कुल 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 1,97,408 उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण के लिए स्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया. इनमें 1,81,251 पुरुष और 15,782 महिला उम्मीदवार शामिल है. इसके अलावा सचिवालय सुरक्षा बल की अखिल भारतीय रिक्तियों के लिए 375 पुरुष उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया. एसएससी जीडी की परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई के बीच किया गया. इस भर्ती के तहत कुल 25,487 रिक्तियां भरी जानी है.
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- रिजल्ट के लिए सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन खोलें.
- अब कांस्टेबल जीडी परीक्षा से संबंधित कैटेगरी या नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
- अब एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 की पीडीएफ खोलें.
- इसमें कंट्रोल एफ दबाएं और अपने रोल नंबर दर्ज करें.
- पीडीएफ में रोल नंबर मिलने पर अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं.
पुरुष उम्मीदवारों की कैटेगरी वाइज कट ऑफ
कैटेगरी कट ऑफ मार्क्स
जनरल / यूआर 146.178
ओबीसी 145.557
ईडब्ल्यूएस 144.206
एससी 140.954
एसटी 135.031
पूर्व सैनिक (ईएसएम) 100.520
SSC GD परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंगमार्क्स
कैटेगरी न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
जनरल/यूआर 30प्रतिशत
ओबीसी 25प्रतिशत
ईडब्ल्यूएस 25प्रतिशत
एससी 20प्रतिशत
एसटी 20प्रतिशत
ईएसएम 20 प्रतिशत
ये भी पढ़ें-72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
SSC GD रिजल्ट के बाद अब क्या होगा?
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा. इसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट शामिल है. इन चरणों में उम्मीदवारों की दक्षता और निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार जांच की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी शामिल है. आगे होने वाले फिजिकल टेस्ट की तारीख, शेड्यूल और जरूरी निर्देश आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से जारी किए जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को आयोग की ओर से यह भी सलाह दी गई है कि वह नियमित रूप से एसएससी की वेबसाइट चेक करते रहे.
ये भी पढ़ें-IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
