Headlines

Sunday BO: संडे को ‘जन नायकन’ की रही धूम, जानें- ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का हाल


सिनेमाघरों में मौजूद साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक की फिल्मों को एक बार फिर संडे की छुट्टी का फायदा हुआ और हर किसी की कमाई में तेजी देखी गई. हालांकि थलपति विजय की फिल्म जन नायकन की कमाई सबसे ज्यादा रही. वहीं अजय देवगन की धमाल 4 ने भी फिर अपने कलेक्शन से चौंकाया. चलिए यहां संडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

जना नायकन ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
थलपति विजय की फिल्म जना नायकन ने वीकेंड पर कमाल का परफॉर्म किया है जहां तीसरे शनिवार को इस फिल्म ने 28.90 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं चौथे दिन यानी संडे को इसकी कमाई 32 करोड़ रुपये रही. इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई अब 124.75 करोड़ रुपये हो गई है.

द ओडिसी ने दूसरे संडे किता किया कलेक्शन?
क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है. रिलीज के दूसरे वीकेंड पर तो इस हॉलीवुड फिल्म ने कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई और डबल डिजिट में कलेक्शन किया. बता दें कि जहां 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को द ओडिसी की कमाई 11.05 करोड़ रुपये रही तो वहीं दूसरे संडे यानी 10वें दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 11.45 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ द ओडिसी का 10 दिनों का कुल कलेक्शन अब 119.65 करोड़ रुपये हो गया है.

Sunday BO: संडे को 'जन नायकन' की रही धूम, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का हाल

यह भी पढ़ें: ‘गट्टा कुश्ती 2’ बनीं ऐश्वर्या लक्ष्मी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, जानें कितना कमाया प्रॉफिट

धमाल 4 ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
अजय देवगन स्टारर और इंद्र कुमार निर्देशित धमाल 4 का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया और कमाई में तेजी दिखाई. बता दें कि फिल् मने तीसरे शनिवार जहां 4.50 करोड़ कमाए थे तो वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 6.15 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का 17 दिनों का कुल कलेक्शन अब 149.55 करोड़ रुपये हो गया है.

Sunday BO: संडे को 'जन नायकन' की रही धूम, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का हाल

ये भी पढ़ें:-Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *