Surdas Jayanti 2026 Wishes: सूरदास को हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि और भक्तिकाल के महान संतों में से एक माना जाता है. सूरदास का जन्म 1478 ईस्वी में वैशाख शुक्ल पंचमी (संवत् 1535) पर हुआ था. सूरदास श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त थे. इसलिए सूरदास जयंती पर उनके आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का महत्व है.
सूरदास ने अपनी प्रेम, भक्ति और करणा से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का ऐसा जीवंत चित्रण किया, जो आज भी लोगों के हृदय को छू लेता है. इस दिन कृष्ण मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी होता है. सूरदास जयंती का विशेष दिन भारतीय संस्कृति और भक्ति परंपरा को समझने का अवसर भी है. इस दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भेज सूरदास जयंती की बधाई भी देते हैं. अगर आप भी अपने परिवार वालों, मित्रों, सहपाठी या कलीग आदि को सूरदास जयंती की बधाई देना चाहते हैं तो यहां देखें भक्तिमय शुभकामनाएं संदेश- Surdas Jayanti 2026 Wishes Messages image Shubhkamnaye in hindi
सूरदास जी की भक्ति निराली,
हर दिल में बसती है खुशहाली,
उनके पदों से मिले उजाला,
जीवन बने एक सुंदर माला।
अंधकार में भी दिखाया प्रकाश,
भक्ति से जोड़ा हर एक श्वास,
सूरदास जी का जीवन संदेश,
देता है सच्चे प्रेम का विशेष।

कृष्ण भक्ति का जो रंग चढ़ाया,
सूरदास जी ने जग को बताया,
उनकी वाणी से सीख लें हम,
जीवन में प्रेम बढ़ाएं हरदम।

कृष्ण भक्ति का जो दीप जलाया,
सूरदास जी ने प्रेम सिखाया,
उनके चरणों में शीश झुकाएं,
जयंती पर सब मंगल गाएं।

रे मन कृष्ण नाम कहि लीजै गुरु के बचन अटल करि मानहिं,
साधु समागम कीजै कृष्ण नाम रस बह्यो जात है,
तृषावंत है पीजै सूरदास हरिसरन ताकिए, जन्म सफल करी लीजै.
सूरदास जयंती 2026 की आप सभी को शुभकामनाएं.
कृष्ण प्रेम की गहराई सिखाई,
भक्ति में सच्चाई बताई,
सूरदास जी का आशीर्वाद मिले,
हर मनोकामना पूरी हो जाए.
सूरदास जयंती 2026 की सभी को शुभकामनाएं
सूरदास को अपने भीतर खोजो,
हमें तो बस एक दयालु और ईमानदार दिल की जरूरत है,
अगर आप भगवान कृष्ण को नहीं पा सकते हैं,
तो उन्हें अपने माता-पिता के अंदर महसूस करें.
सूरदास जयंती की शुभकामनाएं।
- कृष्ण भक्त भक्ति और वात्सल्य रस के कवि संत सूरदास जयंती
सूरदास जयंती 2026 की बधाई. - जसोदा हरि पालनैं झुलावै, हलरावै दुलरावै मल्हावै जोइ सोइ कछु गावै. महाकवि सूरदास जयंती की शुभकामना.
- आप सभी को सूरदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
- महाकवि सूरदास जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं कोटि-कोटि नमन.
- कृष्ण भक्त भक्ति और वात्सल्य रस के कवि संत सूरदास जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं.
ये भी पढ़ें: Surdas Jayanti 2026: सूरदास के 10 प्रसिद्ध दोहे और विचार, भक्ति, प्रेम और जीवन दर्शन की अमर सीख
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
