Headlines

TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, ‘ताकत और पद तो…’


पश्चि बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान ने एनडीए से असहजता के बीच दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”ताकत और पद तो कुछ समय के लिए ही होते हैं, लेकिन आप लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, यह बात हमेशा याद रखी जाती है.”

बंगाल के बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा, ”असली ताकत दूसरों से ऊपर होने में नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े रहने और दूसरों को आगे बढ़ाने में है. हमेशा विनम्र रहें. आपकी ताकत के मुकाबले आपका चरित्र ही आपकी असली पहचान बनाता है और लंबे समय तक याद रखा जाता है.”

पठान उन 20 सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी में बगावत कर दी थी और एनसीपीआई में शामिल हो गए थे. एनसीपीआई ने बाद में एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया.

नाराजगी की अटकलें

इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान और खलीलुर्रहमान एनडीए में असहज हैं. इन अटकलों को तब और हवा मिली जब ये सांसद एनडीए की बैठक में नहीं पहुंचे.

तीनों ही नेता ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जिससे बीजेपी असहज हो रही है. तीनों ही सांसद ने पिछले दिनों लाउडस्पीकर बैन और एसआईआर ट्रिब्यूनल का मुद्दा उठाया और अमित शाह से भी मुलाकात की.

हालांकि जब पीएम मोदी ने एनसीपीआई के सांसदों से मुलाकात की तो उसमें अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान और खलीलुर्रहमान भी मौजूद रहे. पठान ने इस बैठक की तस्वीर भी शेयर की.

पठान ने कहा कि पीएम मोदी के साथ एक शानदार बैठक हुई. अपने साथी सांसदों खलीलुर्रहमान और अबू ताहिर खान के साथ, हमने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास पर चर्चा की और लोगों की चिंताओं व आकांक्षाओं को उजागर करते हुए उन्हें पत्र सौंपे. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि लोगों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *